फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दालमंडी: मुसाफिरखाने पर चला बुलडोजर, 200 सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में कार्रवाई; 25 इमारतें मलबे में तब्दील

Mon, 11 May 2026 03:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 11 May 2026 03:21 PM IST
सार

Dalmandi Varanasi: दालमंडी क्षेत्र में प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी है। सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों के तहत चिन्हित भवनों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित लोगों को पूर्व सूचना दी गई थी। वहीं, स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में अभियान को लेकर चिंता बनी हुई है।

विज्ञापन
Dal Mandi No Action Against Musafirkhana Wedding Demolition Continues Second Day 25 Buildings Reduced Rubble
दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी। - फोटो : संवाद

Varanasi News: दालमंडी में चल रहे चौड़ीकरण और ध्वस्तीकरण अभियान के तहत सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वक्फ की मुसाफिरखाना संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।





प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित भवन को खाली करने और स्वयं हटाने के लिए पहले 12 दिन की मोहलत दी गई थी। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। बुलडोजर से भवन को गिराए जाने के दौरान आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जुटी रही।

अधिकारियों का कहना है कि यह संपत्ति सड़क चौड़ीकरण परियोजना के दायरे में आ रही थी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से प्रस्तावित है। प्रशासन का दावा है कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में हलचल का माहौल बना रहा। कई लोग मौके पर खड़े होकर कार्रवाई देखते रहे। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत चिन्हित अन्य भवनों पर भी नियमानुसार आगे कार्रवाई जारी रहेगी।

Dal Mandi No Action Against Musafirkhana Wedding Demolition Continues Second Day 25 Buildings Reduced Rubble
बिजली काटकर हुई कार्रवाई। - फोटो : संवाद

सुबह पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग की गई, ताकि ध्वस्तीकरण के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। गली के दोनों सिरों से एक साथ तीन बुलडोजर चलाए गए।

Dal Mandi No Action Against Musafirkhana Wedding Demolition Continues Second Day 25 Buildings Reduced Rubble
मकान को तोड़ते पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी। - फोटो : संवाद

मशीनों के साथ श्रमिक भी इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर हथौड़े चलाकर ढांचों को तोड़ते रहे। कार्रवाई शुरू करने से पहले लाउड हेलर के माध्यम से निवासियों को भवन खाली करने की अंतिम चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dal Mandi No Action Against Musafirkhana Wedding Demolition Continues Second Day 25 Buildings Reduced Rubble
दालमंडी - फोटो : अमर उजाला

ध्वस्तीकरण के दौरान नई सड़क क्षेत्र में एक बिजली का खंभा झुक गया, जिससे कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, बिजली विभाग की टीम ने तत्काल तारों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी। इसके पहले बीते रविवार भी यहां कार्रवाई हुई थी। बाजार बंद होने के कारण व्यापारिक गतिविधियों पर असर नहीं पड़ा, लेकिन कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

विज्ञापन
Dal Mandi No Action Against Musafirkhana Wedding Demolition Continues Second Day 25 Buildings Reduced Rubble
दालमंडी में तोड़फोड़ करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन किसी भी कीमत पर चौड़ीकरण कार्य में देरी नहीं चाहता। उन्होंने भवन स्वामियों को चेतावनी दी कि यदि चिह्नित भवन समय रहते खाली नहीं किए गए तो प्रशासन को बलपूर्वक कार्रवाई जारी रखनी पड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed