इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही रोडवेज की बस जौनपुर जिले के सिकरारा गांव के पास सई नदी पर बने पुल पर अनियंत्रित होकर बस पुल की रेलिंग तोड़कर 40 फुट गहरे खड्डे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे में आठ लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हो गई है। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे के भयावहता बस के उड़े चिथड़े बता रहा थे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
2 of 8
नदी में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
आठ मृतकों में एक महिला भी शामिल है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक हादसे में मृतकों की संख्या बढ सकती है। वहीं 31 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल बेहोशी की अवस्था में हैं। कुछ अन्य को हल्की चोटें आईं हैं। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया है।
3 of 8
bus accident in jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर काफी देर तक चीख पुकार मची रही। नदी में बस गिरने पर सबसे पहले वहां के ग्रामीण पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को निकाला गया। प्राइवेट बस और तीन एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।
4 of 8
bus accident in jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 70 टी 8149 इलाहाबाद से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे बस सिकरारा थाना क्षेत्र के सई नदी पर बने बरगुदर पुल के पास पहुंची थी तभी पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए बस करीब 40 फुट नीचे नदी में गिर कर पलट गई। नदी के जिस स्थान पर बस गिरी वहां पानी नहीं था। हादसा होते ही चीक पुकार मच गई।
5 of 8
bus accident in jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
गांव के लोग दौड़कर पहुंच गए। लालाबाजार और सिकरारा बाजार में मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ लोगों बस में सवार यात्रियों के बचाव में जुट गए। सीसा तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों में भरकर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।