फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक रुपये की साड़ी के लिए बनारस में मचा बवाल, देखें तस्वीरें

Fri, 17 Feb 2017 10:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 17 Feb 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
One Rupee sari turmoil in Varanasi, view photos
one rupee sari - फोटो : अमर उजाला

महमूरगंज स्थित साड़ी के एक शोरूम का ऑफर न केवल वहां के कर्मचारियों के गले की फांस बन गया बल्कि लॉ एंड ऑर्डर के लिए भी संकट साबित हुआ। ‘सिर्फ एक रुपये का नोट लाइए साड़ी फ्री पाइए’ का पोस्टर देख लोगों की भीड़ टूट पड़ी।

One Rupee sari turmoil in Varanasi, view photos
one rupee sari - फोटो : अमर उजाला

शोरूम कर्मचारी लोगों को टर्म एंड कंडीशन गिनाने लगे। पांच सौ रुपये की खरीद पर ऑफर की बात कहकर लोगों को लौटाने लगे तो मामला बिगड़ गया। धक्कामुक्की और झड़प शुरू हो गई। कर्मचारी शोरूम बंद कर भाग निकले।

One Rupee sari turmoil in Varanasi, view photos
one rupee sari - फोटो : अमर उजाला

उधर शोरूम के बाहर भीड़ के चलते रथयात्रा मार्ग और महमूरगंज-सिगरा बाईपास जाम हो गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। महमूरगंज स्थित श्री गोल्डेन थ्रेड शोरूम की ओर से ‘सिर्फ एक रुपये का नोट लाइए साड़ी फ्री पाइए’ ऑफर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
One Rupee sari turmoil in Varanasi, view photos
one rupee sari - फोटो : अमर उजाला
शोरूम खुलते ही महिलाएं एक रुपये का नोट लेकर शोरूम गईं और साड़ियां चुनने लगीं। बाद में पता चला कि ऑफर कम से कम पांच सौ रुपये की खरीद पर है। इस पर महिलाएं भड़क गईं और कहा, बैनर पोस्टर में केवल एक रुपये के नोट की बात है।
विज्ञापन
One Rupee sari turmoil in Varanasi, view photos
one rupee sari - फोटो : अमर उजाला
उधर फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद शोरूम में प्रवेश के लिए सीढ़ियों से लेकर सड़क तक महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। एक रुपये की शर्तों के बारे में उन्हें पता चला तो शोरशराबा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख कर्मचारी शोरूम बंद कर भाग गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed