Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two bus services between Gurugram and Delhi suspended

Karnal News: गुरुग्राम और दिल्ली की दो बस सेवाएं बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two bus services between Gurugram and Delhi suspended
बस अड्डा पर वीरवार को बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
कैथल। कैथल परिवहन डिपो में बसों की कमी का असर अब लंबे रूटों पर भी दिखाई देने लगा है। यात्रियों की सुविधा के लिए चलने वाली कैथल से गुरुग्राम और दिल्ली की दो बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इनमें सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर गुरुग्राम जाने वाली और दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली जाने वाली बस शामिल है। इन बसों का संचालन बंद होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से दोनों बस सेवाओं को दोबारा शुरू करने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि इन बसों के बंद होने से नौकरी, कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए गुरुग्राम व दिल्ली जाने वाले लोगों को दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बस अड्डे पर पहुंचने के बाद यात्रियों को दूसरी बस का इंतजार करना पड़ता है। कई बार समय पर बस नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी बसों या अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे उनका सफर महंगा होने के साथ-साथ समय भी अधिक लगता है।
विज्ञापन

यात्रा में लगता है अतिरिक्त समय : यात्री राजेश कुमार ने बताया कि कैथल से गुरुग्राम की सीधी बस बंद होने के कारण यात्रियों को पहले जींद या रोहतक तक जाना पड़ता है। इसके बाद वहां से दूसरी बस पकड़कर गुरुग्राम पहुंचना पड़ता है। इससे यात्रा में अतिरिक्त समय लगता है। नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों के लिए यह परेशानी अधिक है, उन्हें निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल और शिक्षण संस्थानों में पहुंचना होता है।

बस अड्डा पर वीरवार को बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बस अड्डा पर वीरवार को बसों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed