{"_id":"6af60ab4e0d412a28a015d14","slug":"one-lakh-rupees-swindled-under-the-pretext-of-providing-land-fir-registered-against-three-individuals-basti-news-c-207-1-bst1001-171604-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन देने के नाम पर एक लाख रुपये हड़पे, तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन देने के नाम पर एक लाख रुपये हड़पे, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में जमीन देने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बोदवल निवासी विकास की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपियों ने जमीन देने के नाम पर उनसे ऑनलाइन एक लाख रुपये लिए थे। इसके बाद न तो उन्हें तय जमीन उपलब्ध कराई गई और न ही रकम वापस की गई। रुपये मांगने पर आरोपी गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने लगे। साथ ही जान-माल की धमकी भी दी।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस मामले में केवटहिया गांव निवासी रामदीन और किशन कुमार तथा सिकरा बरगाह निवासी हृदयराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।