फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या कर पति का शव झुग्गी में दबाया, बदबू आने लगी तो अपनाया ये तरीका

Thu, 29 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Thu, 29 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Wife Killed her husband, rewari crime news
Rewari Murder
एक ईंट भट्ठे पर रहने वाली महिला ने पति की हत्या कर शव झुग्गी में ही मिट्टी में दबा दिया। कई दिनों बाद जब बदबू आने लगी तो देखिए उसने क्या किया...
Wife Killed her husband, rewari crime news
Rewari Murder
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है, जहां बावल थाना क्षेत्र के गांव रसियावास में एक ईंट भट्ठे पर रहने वाली महिला ने पति की हत्या कर शव झुग्गी में ही मिट्टी में दबा दिया। मामला दो दिन पुराना है। बुधवार को घर से बदबू आने और पत्नी के लिपाई -पुताई करने पर पड़ोस के लोगों को शक हुआ। 
Wife Killed her husband, rewari crime news
Rewari Murder
बावल थाना पुलिस के अनुसार मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी चंदन (42) पत्नी सुनीता और चार बच्चों के साथ गांव रसियावास में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के साथ ही वहीं रहते थे। बुधवार को पड़ोस के लोगों ने उसकी पत्नी सुनीता को घर की लिपाई - पुताई करते देखा तो उनको शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Killed her husband, rewari crime news
Rewari Murder
दो दिन से चंदन ईंट -भट्ठे से लापता था और एक जुलाई को पूरा परिवार छत्तीसगढ़ जाने की तैयारी में था। पड़ोस के लोग शंका होने पर सुनीता की झुग्गी में गए तो अंदर से बदबू आ रही थी। तलाशी ली तो झुग्गी में शव को मिट्टी में दबा रखा था। बदबू को दबाने के लिए ही सुनीता लिपाई-पुताई कर रही थी। लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
Wife Killed her husband, rewari crime news
Rewari Murder
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि दो दिन पहले उसका पति चंदन ज्यादा शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने धक्का दिया तो वह गिरकर मर गया। इसके बाद उसने पति की लाश दबा दी। पुलिस को सुनीता की कहानी गले नहीं उतर रही है। शाम तक पुलिस ने महिला से पूछताछ जारी रखी थी। वहीं शव का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed