फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिर्जापुर में कब्जा दिलाने गई पुलिस को उपद्रवियों ने दौड़ाया, ट्रैक्टरों में लगा दी आग

Sat, 11 Aug 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 11 Aug 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
Attack on officers during land occupation in mirzapur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर में शुक्रवार को  उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। हलिया के कोलहा गांव में शुक्रवार सुबह जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले, पत्थरबाजी हुई। बवाल बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। हलिया, लालगंज थाने की पुलिस पहुंची और उसके समझाने पर एक पक्ष उग्र हो गया और पुलिस से हाथापाई करने लगा। लोगों ने पथराव कर पुलिस को दौड़ा लिया। तहसीलदार की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। छह ट्रैक्टर फूंक दिए। घटना में 11 काश्तकार घायल हो गए। उपद्रव करीब चार घंटे तक चला। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....



 
Attack on officers during land occupation in mirzapur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एक काश्तकार ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिस और पीएसी के और जवान बुलाए गए तब स्थिति काबू में आया। शाम साढ़े सात बजे एसपी आशीष तिवारी भी मौके पर गए थे। कोलहा निवासी अंबिका प्रसाद मिश्र समेत अन्य की 40 बीघे जमीन 1976 में सीलिंग में चली गई थी, जिसे दलितों को पट्टा कर दिया था। अंबिका प्रसाद ने कोर्ट में वाद दाखिल किया तो कोर्ट ने पट्टा निरस्त कर कब्जा दिलाने का आदेश प्रशासन को दिया। पर पट्टाधारक जमीन छोड़ने को तैयार नहीं थे।
Attack on officers during land occupation in mirzapur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 इस पर काश्तकारों ने कमिश्नर एवं तत्कालीन डीएम से गुहार लगाई थी। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को तहसीलदार कर्मेंद्र कुमार दो सिपाहियों के साथ गांव गए और फैसले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अंबिका व अन्य काश्तकारों ने खेत में ट्रैक्टर से जुताई शुरू कराई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव करते हुए हमला बोल दिया और ट्रैक्टरों में आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Attack on officers during land occupation in mirzapur
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर हलिया और लालगंज पुलिस पहुंची और समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष उग्र हो गया। इस दौरान पुलिस से हाथापाई कर ली और पथराव का पुलिस को दौड़ा लिया। पथराव में गाड़ी क्षतिग्रस्त होने से तहसीलदार दूसरे की बाइक से भागना पड़ा। हमले में 11 काश्तकार घायल हुए हैं। इसके बाद सूचना देकर पुलिस और पीएसी के और जवान बुलाए गए तो चार घंटे बाद स्थिति काबू में आई।
विज्ञापन
Attack on officers during land occupation in mirzapur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कोलही गांव में जमीन पर कब्जा दिलाने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामले में पांच से अधिक लोगों पर मारपीट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, हमला बोलने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में तीन थाने की पुलिस तैनात की गई है। घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।
- आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed