फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ः भरी पंचायत में फावड़े से हमला कर अधेड़ की हत्या

Sun, 01 Jul 2018 10:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 01 Jul 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
A man murder due to land dispute in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ में भरी पंचायत मनबढ़ों ने फावड़े से सिर पर प्रहार कर एक अधेड़ की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

आरोपी घर छोड़कर फरार

A man murder due to land dispute in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
बरदह थाना क्षेत्र के नरवें गांव निवासी सिरबल बिंद (56) मेहनत मजदूरी करता था। वह पक्का मकान बनवा रहा था। उसके मकान के सीध में थोड़ी सी आबादी की जमीन है। इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए मंतलाल ने अपना खिडक़ी खोलकर मंडई लटका दिया है। मंतलाल को शंका थी कि सिरबल का मकान बन जाने पर जमीन उसके दरवाजे के सामने आ जाएगी और वह कब्जा कर लेगा।
 
A man murder due to land dispute in azamgarh
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
इसी बात को लेकर विवाद हुआ। शनिवार को विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचों में प्रधान पति प्रमोद सिंह सहित गांव के अन्य लोग मौजूद थे। पंच अभी दोनों पक्षों की बात सुन ही रहे थे कि मंतलाल आदि झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर उसके परिवार के लोग सिरबल की पत्नी ममता देवी (54), बेटा इंद्रजीत (25) , बेटी किरन (22) और नीरज (20) को लाठी-डंडे से पीटने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
A man murder due to land dispute in azamgarh
यहीं हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
यह देख सिरबल ने विरोध किया तो मौके पर रखा फावड़ा उठाकर मंतलाल ने सिरबल के सिर पर दे मारा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल होकर गिर गया। घटना के मौके से पंच भी भाग निकले। घायलों को अस्पताल ले जाने से पहले सिरबल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ लालगंज और बरदह थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिरबल के बड़े भाई बीरबल ने नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन
A man murder due to land dispute in azamgarh
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि सिरबल के बड़े भाई की तहरीर के आधार पर मंतलाल, पारस, चतुरी सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed