फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गन्ने के खेत में मिले प्रेमी युगल के शव, पास में पड़ा था ये सब

Sun, 01 Jul 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
dead body of love couple found in farm of sugarcane in sitapur
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amarujala
 रामकोट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेमी युगल के शव गन्ने के एक खेत में पड़े मिले। बताया जा रहा कि दोनों 25 जून को अपने घरों से लापता हो गए थे। इस मामले में लड़की पक्ष ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ गुरुवार को ही बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था। दोनों शव इस कदर सड़ चुके थे कि यह जान पाना मुश्किल था कि प्रेमी युगल ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने हत्या करने के बाद दोनों शवों को वहां पर फेंक दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
dead body of love couple found in farm of sugarcane in sitapur
जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
रामकोट के सकरापुर निवासी कुछ ग्रामीण शुक्रवार को जानवरों के लिए घास लेने खेतों की तरफ गए थे। इसी बीच उन्होंने खेत में युवक व युवती के शव पड़े देखे। खबर फैलते ही आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचे सकरापुर गांव के हरीश के परिवार ने युवती के शव की शिनाख्त हरीश की पुत्री रुचि मिश्रा (20) व सुभाष चंद्र पांडेय के परिवार ने युवक के शव की  शिनाख्त सुभाषचंद्र के पुत्र सुनील पांडेय उर्फ राजन (22) के रूप में की। 
dead body of love couple found in farm of sugarcane in sitapur
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amarujala
 सूचना मिलते ही एएसपी मधुबन सिंह, सीओ योगेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने शवों के करीब से एक तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है। तमंचा मिलने से लोग संदेह जता रहे हैं कि शायद प्रेमी युगल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हो। लेकिन पुलिस का कहना है कि मौके पर ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं जिससे ये निष्कर्ष निकल सके कि घटना हत्या है या आत्महत्या। पुलिस का कहना है कि शव इतनी बुरी तरह से सड़ चुके हैं कि न तो जख्म प्रतीत हो रहे हैं और न ही शव के कई अंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
dead body of love couple found in farm of sugarcane in sitapur
लोगों की जमा भीड़ - फोटो : amarujala
पुलिस घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके ही आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। मामले में पुलिस जहां सच्चाई को लेकर उलझी हुई है, वहीं क्षेत्र के नागरिक तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
dead body of love couple found in farm of sugarcane in sitapur
लोगों की जमा भीड़ - फोटो : amarujala
ऑनर किलिंग का संदेह
सकरापुर गांव के निकट खेत में प्रेमी युगल के शव मिलने के बाद क्षेत्र के नागरिक संदेह जता रहे हैं कि कहीं यह घटना ऑनर किलिंग तो नहीं है। वजह यह है कि घटनास्थल से पुलिस को एक तमंचा बरामद हुआ है। इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। यह भी हो सकता है कि दोनों ने आत्महत्या की हो और यह भी हो सकता है कि दोनों की किसी ने हत्या कर दी हो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed