{"_id":"6adfc73a66b2c105370422c5","slug":"fir-registered-against-four-individuals-for-allegedly-breaking-an-elderly-persons-arm-kushinagar-news-c-205-1-ksh1032-170985-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुजुर्ग का हाथ तोड़ने का आरोप, चार पर प्राथमिक दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुजुर्ग का हाथ तोड़ने का आरोप, चार पर प्राथमिक दर्ज
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ गांव के शाही टोला में मारपीट के दौरान लाठी-डंडों से हमला कर बुजुर्ग का हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित इस्तेयाक ने गांव के चार लोगों पर हमला करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर के अनुसार, 22 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे गांव के इमरान, नौशाद, इरफान और कैफ पर इस्तेयाक के पिता अलीशाह पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। हमले में उनका हाथ टूट गया और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि इसी दौरान हमलावर मौके से भाग गए।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, सूचना मिलने पर विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद भी आरोपियों की ओर से धमकी देने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने कहा कि तहरीर के आधार पर चार लोग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।