{"_id":"5b3793d24f1c1bc57b8b4f17","slug":"a-man-murder-due-to-land-dispute-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः भरी पंचायत में फावड़े से हमला कर अधेड़ की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ः भरी पंचायत में फावड़े से हमला कर अधेड़ की हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में भरी पंचायत मनबढ़ों ने फावड़े से सिर पर प्रहार कर एक अधेड़ की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
आरोपी घर छोड़कर फरार
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
बरदह थाना क्षेत्र के नरवें गांव निवासी सिरबल बिंद (56) मेहनत मजदूरी करता था। वह पक्का मकान बनवा रहा था। उसके मकान के सीध में थोड़ी सी आबादी की जमीन है। इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए मंतलाल ने अपना खिडक़ी खोलकर मंडई लटका दिया है। मंतलाल को शंका थी कि सिरबल का मकान बन जाने पर जमीन उसके दरवाजे के सामने आ जाएगी और वह कब्जा कर लेगा।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
इसी बात को लेकर विवाद हुआ। शनिवार को विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचों में प्रधान पति प्रमोद सिंह सहित गांव के अन्य लोग मौजूद थे। पंच अभी दोनों पक्षों की बात सुन ही रहे थे कि मंतलाल आदि झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर उसके परिवार के लोग सिरबल की पत्नी ममता देवी (54), बेटा इंद्रजीत (25) , बेटी किरन (22) और नीरज (20) को लाठी-डंडे से पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहीं हुई थी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यह देख सिरबल ने विरोध किया तो मौके पर रखा फावड़ा उठाकर मंतलाल ने सिरबल के सिर पर दे मारा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल होकर गिर गया। घटना के मौके से पंच भी भाग निकले। घायलों को अस्पताल ले जाने से पहले सिरबल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ लालगंज और बरदह थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिरबल के बड़े भाई बीरबल ने नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि सिरबल के बड़े भाई की तहरीर के आधार पर मंतलाल, पारस, चतुरी सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।