फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश होते ही बढ़ा सर्दी का सितम, ठंड से ठिठुरा पूर्वांचल

Tue, 08 Jan 2019 10:44 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Tue, 08 Jan 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Cold increase due to rain in purvanchal
winter season - फोटो : amar ujala
पूर्वांचल के वाराणसी सहित दस जिलों में बीती रात गरज-चमक के साथ बूंदाबादी शुरू हुई। जिसके चलते ठंड बढ़ गई है और गलन बढ़ने के आसार है। उधर बढ़ी ठंड अलाव के इंतजाम नाकाफी दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह का मौसम अभी एक-दो दिन बने रहने की संभावना है। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Cold increase due to rain in purvanchal
winter season - फोटो : amar ujala
बलिया में बूंदाबादी के बाद ठंड में इजाफा हो गया है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि किसान खेती के लिए इसे लाभकारी बता रहे हैं।

 
Cold increase due to rain in purvanchal
winter season - फोटो : amar ujala
मऊ में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। सोमवार की सुबह बादलों के बीच भगवान भाष्कर का उदय हुआ। गरज तड़प के साथ बूंदबांदी हुई। दिन भर लोग अपने शरीर को गर्म कपड़ों से ढ़के रहे। इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों में अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cold increase due to rain in purvanchal
winter season - फोटो : amar ujala
गाजीपुर में पिछले कई दिनों से ठंड का प्रभाव जारी है। इससे राहत के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। इसी बीच देर रात से सुबह तक गरज के साथ रूक-रूक कर हुई बूंदाबांदी ने सर्दी की बेदर्दी को और बढ़ा दिया। बदली और सर्द हवाओं के बीच लोग गलन तथा ठंड से ठिठुरते हुए कांपते रहे। 

 
विज्ञापन
Cold increase due to rain in purvanchal
winter season - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ में रात भर हुई बूंदाबांदी के बाद ठंड में इजाफा हो गया है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गेहूं किसान खेती के लिए इसे लाभकारी बता रहे हैं। वहीं, दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम खराब होने से देहात और शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर रात भर बिजली भी गुल रही। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।            

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed