फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 से ज्यादा बार काशी आने वाले पहले CM Yogi: अबतक 92 बार विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, 13 को फिर आएंगे

Sun, 11 Dec 2022 08:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Dec 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi visit varanasi more than 100 times worship in kashi Vishwanath temple 92 times till now
काशी विश्वनाथ धाम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दोनों कार्यकाल में अब तक काशी के 100 से ज्यादा दौरे किए हैं। वहीं, कुछ दौरों को छोड़ दिया जाए तो मुख्यमंत्री ने अपने दोनों कार्यकाल में अब तक 92 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी हाजिरी लगाई है। काशी बाबा विश्वनाथ की नगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। बतौर मुख्यमंत्री कोई भी इतनी बार काशी नहीं आया है। रविवार को सीएम योगी ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।



सीएम ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होने से पहले मंदिरों में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने षोडषोपचार विधि से श्रीकाशी विश्वनाथ का पूजन अर्चन किया।  बाबा विश्वनाथ का पूजन करने के बाद सीएम ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का अवलोकन किया और दुनियाभर से आने वाले आस्थावान सनातनधर्मियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

CM Yogi visit varanasi more than 100 times worship in kashi Vishwanath temple 92 times till now
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने आगामी 13 दिसंबर को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की प्रथम वर्षगांठ पर यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।  योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद अबतक 92 बार विश्वनाथ दरबार में मत्था टेक चुके हैं। 

CM Yogi visit varanasi more than 100 times worship in kashi Vishwanath temple 92 times till now
काशी विश्वनाथ धाम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी औसतन महीने में एक बार या कभी-कभी दो और तीन बार भी काशी का दौरा करते हैं। दिसंबर में पहली बार तो बीते एक माह में तीसरी बार काशी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi visit varanasi more than 100 times worship in kashi Vishwanath temple 92 times till now
काशी विश्वनाथ धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के अपने दौरों को विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक तक ही सीमित नहीं रखते हैं, बल्कि स्थलीय निरीक्षण भी करते हैं। ताकि, विकास के काम अपने तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे हों।

विज्ञापन
CM Yogi visit varanasi more than 100 times worship in kashi Vishwanath temple 92 times till now
काशी विश्वनाथ धाम में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नव्य व भव्य स्वरूप के नवनिर्माण की पहली से आखिरी ईंट तक के गवाह रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed