{"_id":"5adf632f4f1c1b84028b6459","slug":"cm-yogi-attend-up-biggest-mass-marriage-in-mirzapur-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" तस्वीरों में देखें: यूपी के सबसे बड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, भावुक हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें: यूपी के सबसे बड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, भावुक हुए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
mass marriage
- फोटो : अमर उजाला
यूपी का मिर्जापुर जिला मंगलवार को ऐतिहासिक विवाह का साक्षी बना। मौका था शासन की शादी योजना के तहत आयोजित यूपी के सबसे बड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम का। इसमें नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने सीएम योगी पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। कुल 498 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें तीन मुस्लिम जोड़े शामिल थे जिनका निकाह कराया गया। एक तरफ मंत्रोच्चार गूंजता रहा तो दूसरी तरफ काजी ने तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया। इस दौरान सीएम योगी का आशीर्वाद पाकर नवविवाहित जोड़े खुश नजर आए। कई लोग इस मौके पर भावुक भी नजर आए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
mass marriage
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिर्जापुर पहुंचते ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सहित मंडल के तीनों जिलों भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के विधायक, भाजपा और अपना दल के जिलाध्यक्ष मौजूद थे। सामूहिक विवाह के लिए सोनभद्र के 279, मिर्जापुर के 180 और भदोही के 52 समेत कुल 511 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था लेकिन सामूहिक विवाह में 498 जोड़े ही शामिल हुए।
mass marriage
- फोटो : अमर उजाला
शासन की शादी योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान हिंदू रीति रिवाज के तहत प्रत्येक रस्म पूरे कराए गए। शहर के पुतली घर में आयोजित कार्यक्रम में भाइयों ने सामूहिक रूप से बहनों की लावा परछाई की रस्म पूरी की। इसे देखकर लोग भावुक हो गए। कुल 495 हिंदू जोड़ों की शादी के दौरान सामूहिक रूप से सिंदूर भराई की रस्म निभाई गई। वहीं तीन जोड़ों का निकाह हुआ। जिले में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सामूहिक शादी का आयोजन किया गया। लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
mass marriage
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक विवाह के लिए मिर्जापुर के सरजू उद्यान से मंगलवार की सुबह दस बजे 498 दूल्हों की बारी-बारी से बारात धूमधाम से निकली। तहसीलदार लालगंज ओमप्रकाश पांडेय बारात की अगवानी करते हुए आगे चल रहे थे तो विनोद कुमार बारात के पीछे चल रहे थे। एसडीएम लल्लन राम और जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बारातियों की आगवानी की गई। पहले एक साथ 498 दूल्हों की बारात निकलने की व्यवस्था थी लेकिन बाद में बारी-बारी से दूल्हों की बारात निकली जिससे एक साथ 498 जोड़ों की बारात देखने की लोगों की हसरत पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
mass marriage
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक विवाह स्थल को चार ब्लाकों में बांटते हुए नव दंपतियों और परिजनों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। 25 पुरोहित सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार कर रहे थे जबकि 40 पुरोहित प्रत्येक ब्लॉक में जोड़ों का विवाह करा रहे थे। ब्लॉक ए और बी में एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी, ब्लॉक बी और सी में एसडीएम मड़िहान सविता यादव ने विवाह संपन्न कराया और जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि विंध्याचल मंडल में एक लाख 93 हजार 350 श्रमिक पंजीकृत है। इनमें सोनभद्र में 95 हजार 573, मिर्जापुर में 71 हजार 467 और भदोही में 26 हजार 310 श्रमिक पंजीकृत हैं।