फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेषः आजमगढ़ से सीएम योगी का रहा है खास नाता, जानिए एक अनसुनी कहानी

Tue, 05 Jun 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 05 Jun 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath has strong relation to azamgarh
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन है। मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे और गोरखपुर मठ के महंथ से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ का का रिश्ता आजमगढ़ से बड़ा ही गहरा रहा है। शायद बहुत कम ही लोग ये बात जानते होंगे कि इस रिश्ते की गहराई का राज क्या है? आगे की स्लाइड्स में जानिए..
 
CM yogi adityanath has strong relation to azamgarh
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala

इसका सबसे बड़ा कारण है कि जब-जब हिंदुत्व पर आंच आई, तब-तब वह ढाल बनकर खड़ा होते रहे। यही वजह है कि आजमगढ़ जिले में उनके समर्थकों की संख्या अधिक है। उन्होंने कई बार यहां सभाएं कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री बनने से पहले भी जिले में उनके आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो जाता था। एक वक्त ऐसा भी आया था जब प्रशासन ने जिले में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी थी।  
 
CM yogi adityanath has strong relation to azamgarh
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala

वर्ष 2008 में आजमगढ़ जिले के तकिया क्षेत्र में उनके ऊपर हुए हमले के बाद प्रशासन की नजर उनके काफिले पर तब तक लगी रहती थी जब तक वह जिले की सीमा से बाहर न चलें आएं।  कुछ पुरानी घटनाओं पर गौर करें तो वर्ष 2003 में प्रतिष्ठित शिब्ली नेशनल कालेज के होनहार छात्र अजीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  जीयनपुर के रहने वाले अजीय राय के परिवार का संबंध जीयनपुर क्षेत्र में स्थित नाथ संप्रदाय के मठ से था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi adityanath has strong relation to azamgarh
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala

अजीत की हत्या के बाद जब निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो समर्थन में योगी आदित्यनाथ खड़ा हुए। इससे पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारामहमूदपुर गांव में हुए हिंसा की घटना के बाद आदित्यनाथ खड़े हुए, बल्कि पीड़ितों को न्याय भी दिलवाया। उनके इस तेवर से विपक्षी काफी घबरा गए थे। शायद यही कारण है कि वर्ष 2008 में शहर में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ही थे। 
 
विज्ञापन
CM yogi adityanath has strong relation to azamgarh
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए योगी अपने काफिले के साथ शहर के तकिया मुहल्ले से होकर गुजर रहे थे। तभी कुछ शरारती तत्वों ने उनके काफिले पर हमला बोल दिया था। इस घटना के बाद उपजे हालात पर प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से काबू पाया था। इसी घटना के बाद प्रशासन ने योगी जी को आजमगढ़ शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed