{"_id":"5c212c79bdec2256f20265e4","slug":"christmas-celebrated-in-church-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रभु ईशा मसीह के जन्म लेते ही गूंजा मेरी क्रिसमस, रोशनी से नहाए गिरजाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु ईशा मसीह के जन्म लेते ही गूंजा मेरी क्रिसमस, रोशनी से नहाए गिरजाघर
Tue, 25 Dec 2018 10:42 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात जैसे ही घड़ी की सुइयां एक हुईं, मसीही समुदाय खुशियों में डूब गए। सोमवार की रात बारह बजते ही बनारस के सभी गिरजाघरों के घंटे बजने लगे, चारों ओर मेरी क्रिसमस गूंज उठा। अवसर था प्रभु ईशा मसीह के जन्म का चारों ओर खुशियों का माहौल के बीच प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस अवसर पर रोशनी से एक ओर से जहां पूरा गिरजाघर जगमगा रहा था। वहीं मसीही घरों में भी एक अलग ही उल्लास और उत्साह का नजारा देखने को मिला। हर घर के बाहर रोशनी कर झालरों के बीच सितारा भी टिमटिमा रहा था, जो प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दे रहा था। रात बारह बजे प्रभु के जन्म के साथ ही क्रिसमस की खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया।
varanasi
- फोटो : amar ujala
शहर का मुख्य आयोजन कैथड्रिल चर्च में आयोजित किया गया। जहां विशप यूजिन जोसेफ ने प्रार्थना की। वहीं शहर के सभी गिरजाघरों में प्रभु की आराधना की गई, प्रार्थना सभा के लोगों ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस और हैप्पी क्रिसमस के साथ बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
कई स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्मदिन का केक काटा गया। प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिया। डोर टू डोर कैरोल गीत हुए। रात भर बोन फायर पार्टी हुई। उधर लाल गिरजाघर नदेसर में मिड नाइट सर्विस का आयोजन किया गया। जहां क्रिसमस का बोनफायर आयोजन हुआ। सेंट थॉमस चर्च गोदौलिया में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की आराधना की गई।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा सेंट पॉल चर्च सिगरा, सीएनआई चर्च तेलियाबाग, रामकटोरा, बेथेलफुल गॉस्पल चर्च महमूरगंज आदि में प्रभु यीशु का जन्म हुआ, विशेष प्रार्थनाएं हुईं। सिगरा स्थित क्रिश्चियन कालोनी से लेकर नदेसर, मिंट हाउस, कैंटोंमेंट, ककरमत्ता, न्यू कालोनी, डीएलडब्ल्यू, बीएचयू आदि इलाके में क्रिसमस की खुशी में डूबे रहे।