फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: प्रदर्शनी में झूले से गिरकर बच्चे की मौत, पुलिस को पहुंचने में लगा एक घंटा, देखें तस्वीरें

Wed, 24 Mar 2021 12:45 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 24 Mar 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Child died from the swing in exhibition Varanasi police took an hour to reach
झूले से गिरकर बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित रामनगर कस्बे के सहित्यनाका मोहल्ले में लगी एक प्रदर्शनी में मंगलवार की शाम झूला झूलने के दौरान गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत होते ही प्रदर्शनी से संबंधित लोग भाग निकले। वहीं, घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आयोजकों की गिरफ्तारी और परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। इस बीच कुछ अराजकतत्वों ने प्रदर्शनी में लूटपाट भी की। पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझा कर शांत कराने का प्रयास किया तो लोग सुनने को तैयार ही नहीं थे। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया तो बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया गया। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात की गई है। वहीं, जाम लगाने के कारण रामनगर कस्बे और एनएच-7 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। अगली स्लाइड पर क्लिक कर देखें...

Child died from the swing in exhibition Varanasi police took an hour to reach

रामनगर थाना अंतर्गत सीहाबीर में सीरगोवर्धनपुर निवासी राजेंद्र यादव की ससुराल है। राजेंद्र का बेटा कक्षा चार का छात्र 13 वर्षीय विशाल ननिहाल में रहता है। शाम के समय विशाल अपने दोस्तों के साथ घर के समीप ही लगी एक प्रदर्शनी में घूमने गया था। इसी दौरान वह ब्रेक डॉउन नामक झूले पर झूलने लगा। झूले पर सवार अन्य किशोरों का कहना था कि झूला जब पूरी स्पीड में था, तभी विशाल उस पर खड़ा हो गया।

Child died from the swing in exhibition Varanasi police took an hour to reach

अचानक खड़े होने और स्पीड अधिक होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ा तो वह झूले से जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद तत्काल झूला बंद कराकर लोगों ने विशाल को शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत होते ही प्रदर्शनी के आयोजक और दुकानदार वहां से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Child died from the swing in exhibition Varanasi police took an hour to reach

इसके साथ ही प्रदर्शनी की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। इसका फायदा उठा कर मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने प्रदर्शनी में लूटपाट शुरू कर दी। इस बीच गुस्साए लोग दो बार धरने पर बैठे। लोगों के पथराव करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा। उधर, घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि विशाल दो भाइयों में बड़ा था।

विज्ञापन
Child died from the swing in exhibition Varanasi police took an hour to reach
मौत के बाद प्रदर्शनी के लोग मेन गेट का ताला बंद कर फरार - फोटो : अमर उजाला

उधर, रामनगर थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रदर्शनी से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटनास्थल कस्बे के अंदर और रामनगर चौराहे से महज 500 मीटर दूर था, लेकिन पुलिस को पहुंचने में एक घंटे से भी ज्यादा समय लग गया। इसे लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed