{"_id":"5f68683c2b63c6670b72836a","slug":"chartered-aircraft-crash-in-azamgarh-chartered-plane-divided-into-small-pieces-crashed-due-to-bad-weather","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: आजमगढ़ में क्रैश हुए ट्रेनिंग प्लेन के हो गए थे छोटे-छोटे टुकड़े, पायलट की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: आजमगढ़ में क्रैश हुए ट्रेनिंग प्लेन के हो गए थे छोटे-छोटे टुकड़े, पायलट की गई जान
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एयरक्राफ्ट के हुए टुकड़े।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार सुबह करीब 11 बजे चार्टर्ड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही विमान के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए। विमान को उड़ा रहे ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव बाहर निकाला। देखें अगली स्लाइड्स।
2 of 5
जानकारी के अनुसार, रायबरेली में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन(21) ने चार्टर्ड एयरक्राफ्ट से अकेले उड़ान भरी थी। वहां से एयरक्राफ्ट वाराणसी के एयर स्पेस में भ्रमण करके आजमगढ़ से होते हुए वापस लौट रहा था।
3 of 5
क्रैश हुआ चार्टर्ड प्लेन, पायलट की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
उसी बीच खराब मौसम होने के कारण विमान आजमगढ़ जिले के कुसहां गांव में क्रैश हो गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि एयरक्राफ्ट के क्रैश होने का कारण मौसम खराब होने और बिजली गिरना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चार्टर्ड एयरक्राफ्ट आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के कुसहां गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सरायमीर थाने के साथ ही अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 5
कीचड़ के बीच खेत में चार्टर्ड एयरक्राफ्ट गिरने से पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी भी मौके पर पहुंच गए। प्लेन से पायलट का शव निकाल लिया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्रैश होने से चार्टर्ड एयरक्राफ्ट छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गया है। पुलिस उन्हें इकट्ठा कर जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।