फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले परियोजनाओं को पूरा कराने की चुनौती, विभागों ने झोंकी ताकत

Sun, 16 Dec 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 16 Dec 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
challenge in complete various projects befor pm modi varanasi visit
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 दिसंबर के संभावित दौरे से पहले वाराणसी प्रशासन के सामने परियोजनाओं को पूरा करने की चुनौती है। प्रधानमंत्री कार्यालय से दिसंबर में पूरी होने वाली परियोजनाओं को सूची तलब होने के बाद प्रशासन उसे पूरा कराने में जुट गई है। चावल अनुसंधान संस्थान, बीएचयू स्थित महामना कैंसर संस्थान और होमी भाभा कैंसर अस्पताल का काम लगभग पूरा हो गया। मगर, इसके अलावा अन्य परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है। वाराणसी डीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं। समय समय पर इनकी समीक्षा भी की जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें उन परियोजानाओं का हाल जिनका काम है अभी बाकी।...
challenge in complete various projects befor pm modi varanasi visit
stp - फोटो : अमर उजाला
गंगा प्रदूषण इकाई की ओर से 533 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे गोइठहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा हो गया है। मगर, प्लांट से सीवर कनेक्शन नहीं हुआ है। करीब 15 हजार घरों के कनेक्शन करने हैं।
challenge in complete various projects befor pm modi varanasi visit
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अस्सी से खिड़कियां घाट तक लगभग सात किलोमीटर लंबे शाही नाले की सफाई और मरम्मत का काम 2016 से शुरू है। कई बार समयसीमा बढ़ने के बाद अब 70 फीसदी ही काम हो पाया है। 84.58 करोड़ की लागत से होने वाले काम में कई बाधाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
challenge in complete various projects befor pm modi varanasi visit
- फोटो : अमर उजाला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए प्रमुख मार्ग भोजूवीर सिंधोरा मार्ग को 46.77 करोड़ से चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग पर अतिक्रमण की वजह से चौड़ीकरण का काम धीमा चल रहा है। हालांकि यह काम लगभग पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
challenge in complete various projects befor pm modi varanasi visit
प्रतीकात्मक तस्वीर
पांडेयपुर में 53.88 करोड़ की लागत से 150 बेड का ईएसआईसी अस्पताल बनाया जा रहा है। यह काम 85 फीसदी तक पूरा हुआ है। 15 दिन में इसे पूरा करना चुनौती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed