{"_id":"5c152c6abdec2255d345396b","slug":"saturday-become-black-for-purvanchal-12-killed-in-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के लिए 'काला' साबित हुआ शनिवार, अलग अलग हादसों में 12 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के लिए 'काला' साबित हुआ शनिवार, अलग अलग हादसों में 12 लोगों की मौत
Sun, 16 Dec 2018 02:06 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार का दिन पूर्वांचल के के लिए काला साबित हुआ। विभिन्न जिलों में इस दिन सड़क हादसों में 12 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में मिर्जापुर और चंदौली में तीन-तीन, सोनभद्र और बलिया में दो-दो, गाजीपुर व जौनपुर में एक-एक व्यक्ति हैं। चंदौली के तेजोपुर गांव तथा गाजीपुर के जबरापार में हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। आगे की स्लाइड्स में देखें.....
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली के नौबतपुर चेकपोस्ट के समीप तेजोपुर गांव के पास शनिवार सुबह कंटेनर से दबकर राधेश्याम (55) की मौत हो गई। वहीं चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर अकोढ़वा गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार रवि भारती (35) और बुढ़वल गांव के पास शनिवार की सुबह टहलते समय अज्ञात वाहन के धक्के से सोनहुल गांव निवासी सुनील सिंह (40) की मौत हो गई।
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के हलिया क्षेत्र के भटवारी गांव में शनिवार सुबह आठ बजे ट्रैक्टर पलट जाने से चालक भोला मौर्य (30) व धर्मेंद्र मौर्य (13) पुत्र भगवानदास की जान चली गई। इस हादसे में एक किसोर की जान बाल बाल बची। उधर, इसी जिले के गुरखुली गांव के पास शनिवार अहले सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ओमप्रकाश (36) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Accident
सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के औराही गांव में शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार राज कुमार (45) और संत कुमार (28) की मौत हो गई। दोनों मिर्जापुर जिले के रहने वाले थे। ये दोनों दोस्त थे जो सोनभद्र के एक अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की मदद के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के जबरापार गांव के पास शुक्रवार की रात स्कार्पियो से दबकर पान विक्रेता श्यामलाल (45) और जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र के महरूपुर के पास शनिवार सुबह ट्रक से दबकर बाइक सवार दिलशाद (24) तथा बलिया के मांझी-बलिया मार्ग पर केहरपुर गांव के सामने शनिवार दोपहर जीप से कुचल कर सिमरन सिंह उर्फ गुनगुन (12) की मौत हो गई। वहीं प्रधानपुर गांव के समीप खाई में गिरने से बाइक सवार सुभाष (32) की मौत हो गई।