{"_id":"5aac26254f1c1b01768b5b93","slug":"chaitra-navratri-starts-from-tomorrow-know-the-shubh-muhurat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र कल से शुरूः कलश स्थापना का ये है शुभ मुहूर्त, व्रत के दौरान ना करें यह काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र कल से शुरूः कलश स्थापना का ये है शुभ मुहूर्त, व्रत के दौरान ना करें यह काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
navratri
- फोटो : navratri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
navratri 2018
- फोटो : amar ujala
चैती छठ 23 मार्च को मनाया जाएगा और नवमी पूजा के नाम से प्रचलित महानिशा पूजन 24 मार्च को होगा। महाअष्टमी का व्रत 25 मार्च को होगा। श्री काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री दीपक मालवीय ने बताया कि कलश स्थापना प्रतिपदा तिथि में प्रात: काल की जाएगी। इसके अलावा मध्याह्न में अभिजित मूहूर्त में 11:36 बजे से दिन में 12:24 बजे तक का मूहूर्त है।
navratri 2018
- फोटो : amar ujala
वैसे प्रतिपदा तिथि के उपरांत कलश स्थापना करने में कोई दोष नहीं है। 25 मार्च को नवमी तिथि का क्षय हो गया है। अत: अनुदया नवमी तिथि में नवमी का व्रत भी किया जाएगा। इसके साथ ही श्री राम नवमी का सनातन पर्व भी मनाया जाएगा। नवरात्र का हवन 25 मार्च को सुबह 7 बजकर तीन मिनट के बाद दिन-रात किसी भी समय किया जा सकता है। नवरात्र व्रत का पारण 26 मार्च सोमवार को प्रात: काल में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2018
- फोटो : amar ujala
चैत्र नवरात्र के पहले दिन 18 मार्च को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजे से 12 बजे तक अति उत्तम है। विकल्प के रूप में संपूर्ण प्रतिपदा तिथि में ही कलश स्थापन किया जा सकता है। प्रतिपदा 18 मार्च को सूर्योदय 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होगी।
विज्ञापन
navratri
25 मार्च को सुबह 07.03 बजे तक अष्टमी तिथि होगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। 25 को नवमी तिथि में ही हवन-पूजन सुबह 07.03 बजे के बाद दिन-रात किसी भी समय किया जा सकता है। इसी दिन प्रभु श्रीराम की जयंती यानी रामनवमी भी मनाई जाएगी। नवरात्र का पारण दशमी तिथि 26 मार्च दिन सोमवार सुबह किया जाएगा।