फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2022: शक्ति की आराधना में तल्लीन हुई शिव नगरी, तस्वीरों में देखें नवरात्र का पहला दिन

Sat, 02 Apr 2022 07:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Apr 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 first day in varanasi city of Shiva engrossed in worship of maa durga see photos
नवरात्र का पहला दिन - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन माता के दर्शन के लिए शिव नगरी काशी में सुबह से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं घरों में भी कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती के मंत्र गुंजायमान होते रहे। इसके साथ ही शिव की नगरी काशी शक्ति की आराधना में तल्लीन हो गई। कोरोना संक्रमण के दो साल बाद चैत्र नवरात्रि पर दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही।  



शनिवार को नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री और मुख निर्मालिका गौरी के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे। चैत्र प्रतिपदा पर शहर के देवी मंदिरों में मां दुर्गा की मंगला आरती उतारी गई। पुजारियों ने दर्शन पूजन कर माता को भोग अर्पित किया।

मंदिरों में कलश स्थापना के साथ ही सप्तशती के मंत्रों के साथ माता के पूजन का सिलसिला शुरू हो गया जो नौ दिनों तक अनवरत चलेगा। इसके बाद दर्शन पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ वह खबर लिखे जाने तक अनवरत चलता रहा। नीचे की स्लाइड्स में देखें...

Chaitra Navratri 2022 first day in varanasi city of Shiva engrossed in worship of maa durga see photos
नवरात्र का पहला दिन - फोटो : अमर उजाला

मान्यता के अनुसार गायघाट स्थित प्रथम गौरी मुख निर्मालिका के दर्शन के विधान को श्रद्धालुओं ने पूर्ण किया। वहीं अलईपुरा स्थित मां शैलपुत्री के दरबार में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। देर रात तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा। 

Chaitra Navratri 2022 first day in varanasi city of Shiva engrossed in worship of maa durga see photos
नवरात्र का पहला दिन - फोटो : अमर उजाला

दुर्गाकुंड, दक्षिणेश्वर काली, संकठा देवी, लक्ष्मी, लक्सा स्थित काली मंदिर सहित शहर के सभी देवी मंदिरों में भक्त सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए पहुंचने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 first day in varanasi city of Shiva engrossed in worship of maa durga see photos
नवरात्र का पहला दिन - फोटो : अमर उजाला

 दो साल से चैत्र नवरात्रि पर भक्तों को संक्रमण काल में माता के दर्शन नहीं हो पा रहे थे। दर्शन पूजन के लिए भक्तों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ ही पाबंदियों का भी पालन करना पड़ा था। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 first day in varanasi city of Shiva engrossed in worship of maa durga see photos
नवरात्र का पहला दिन - फोटो : अमर उजाला

घरों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान किया। इसके साथ ही नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरूआत हो गई। मोहल्ले के मंदिरों में भी भक्तों ने माता का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने परिवार सहित माता रानी का पूजन किया। परिवार की समृद्धि के साथ ही मानव जाति की रक्षा के लिए मां अंबे से प्रार्थना की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed