योगी सरकार के शपथग्रहण का जश्न काशी ने भी जमकर मनाया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जैसे-जैसे शपथग्रहण समारोह आगे बढ़ रहा था वैसे-वैसे उत्सवी रंगों वाली काशी में भी उल्लास के विविध रंग बिखर रहे थे। उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज तो बाबा के धाम में आतिशबाजी का भव्य नजारा अभिभूत कर देने वाला था।
शुक्रवार को सुबह से ही काशी में जश्न का माहौल शुरू हो गया था। मंदिरों में रुद्राभिषेक, पूजन के साथ ही शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से नए मंत्रिमंडल के गठन के स्वागत में मिठाइयां बांटी गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से प्रदेश में तीन मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र दयालु ने शपथ ली तो काशीवासियों के उल्लास का रंग और भी चटख हो उठा।
2 of 5
योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद देर शाम श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आतिशबाजी की गई।
- फोटो : अमर उजाला
इस बार भी योगी सरकार में काशी से तीन मंत्रियों की तिकड़ी क्षेत्र के विकास का दारोमदार संभालेगी। बाबा के धाम में मंदिर चौक और गेट वे ऑफ कॉरिडोर पर जोरदार आतिशबाजी के नजारे ने हर किसी को दीपावली के जश्न का अहसास करा दिया।
3 of 5
वाराणसी में लहुराबीर चौराहे पर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण होने के बाद मुस्लिम बंधुओं ने मिठाई बांटी ।
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन की ओर मिठाई भी बांटी गईं। वहीं, शहर के मंदिरों में भी पूजन के बाद मिठाईयां बांटने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
मंत्रियों के घर बजे ढोल ताशे, बंटी मिठाइयां
4 of 5
दयाशंकर मिश्र दयालु के घर के नीचे ढोल बजाते लोग ।
- फोटो : अमर उजाला
शिवपुर विधायक अनिल राजभर, उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल और डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु को मंत्रिमंडल में शामिल होने पर समर्थकों में जश्न का माहौल रहा। दयालु के सिगरा स्थित चंद्रिका नगर कॉलोनी में जश्न का माहौल रहा।
5 of 5
योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद देर शाम श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आतिशबाजी की गई।
- फोटो : अमर उजाला
भाई जटाशंकर मिश्र और रिश्तेदार ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमे और लोगों में मिठाइयां बांटीं। अनिल राजभर के शिवपुर स्थित आवास पर पहुंचे रिश्तेदारों और समर्थकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। खोजवां स्थित रविंद्र जायसवाल के मकान पर पहुंचे लोगों को मिठाइयां बांटी गईं।