फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाव हादसा: किशोरी के बाद चार और महिलाओं के गंगा से निकाले गए शव, खोजने में लगे तीन दिन

Mon, 02 Mar 2020 05:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Mar 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Boat accident four women missing bodies from boat immersed in ganga recovered in chandauli
गंगा नदी से निकाला महिलाओं का शव। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार को देर शाम गंगा नदी में डूबी नाव से लापता पांच लोगों के शव को गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया है। इसमें एक किशोरी का शव रविवार शाम को बरामद कर लिया था। जबकि चार अन्य महिलाओं के शव सोमवार दोपहर को बरामद कर लिए गए।

Boat accident four women missing bodies from boat immersed in ganga recovered in chandauli

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के महुजी में गंगा नदी में नाव डूबने से पांच लोग लापता हो गए थे। रविवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दोपहर में ज्योति का शव गंगा से बाहर निकाला। जबकि बाकी चार लापता महिलाओं की तलाश एनडीआरएफ और गोताखोर कर रहे थे।

Boat accident four women missing bodies from boat immersed in ganga recovered in chandauli

सोमवार को स्थानीय नाविकों और ग्रामीणों की मदद से चार अन्य महिलाओं के शव गंगा से निकाल लिए गए। शव निकलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। लापता लोगों की तलाश के लिए वाराणसी और गोरखपुर की एनडीआरएफ की टीम सहित स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boat accident four women missing bodies from boat immersed in ganga recovered in chandauli

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम गाजीपुर के धरम्मरपुर से आलू बीनकर घर लौट रही महिलाओं से भरी नाव महुंजी गांव के सामने गंगा में पलट गई थी। इसमें सवार करीब 40 लोगों में एक किशोरी समेत पांच महिलाएं गंगा में डूब गई थीं। इसकी जानकारी होते ही महुंजी, मुरलीपुर बिंदपुरवा गांव में हाहाकार मच गया था।

विज्ञापन
Boat accident four women missing bodies from boat immersed in ganga recovered in chandauli

घटना के बाद आनन-फानन में लापता पांच लोगों की तलाश शुरू हुई। इसमें एक किशोरी ज्योति का शव बरामद हो गया था, जबकि चार लापता महिलाओं में उर्मिला पत्नी बीरबहादुर, ज्याति पुत्री विरेंद्र, मुरलीपुर निवासी फुलवासी पत्नी दूधनाथ और कविता पुत्री सजनू का शव भी सोमवार को महुंजी घाट के आसपास से गंगा नदी से बरामद कर लिया गया। शव बाहर आते ही परिवार वालों में चीख पुकार मच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed