{"_id":"5bf1be47bdec225e696590f5","slug":"bjp-mla-dinanath-bhasker-criticise-his-own-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बसपा से भाजपा में आए विधायक ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला, पार्टी में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा से भाजपा में आए विधायक ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला, पार्टी में मची खलबली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Updated Mon, 19 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी विधायक दीनानाथ भास्कर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
dinanath
- फोटो : file photo
औराई के विधायक दीनानाथ भास्कर ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के नारे पर ही सवाल उठा दिया है। उक्त नारे को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह सब सिर्फ हवा में चल रहा है।
dinanath
- फोटो : अमर उजाला
विधायक की टिप्पणी आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। टिप्पणी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो पीएम के नारे को लेकर हुई टिप्पणी से जिला संगठन नाराज है। हुआ यूं कि शनिवार को वीएनजीआईसी में कमल संदेश बाइक रैली में मंच पर स्थान न मिलने से विधायक काफी आहत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
dinanath
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला से बातचीत में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने टिप्पणी को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पीएम और सीएम के मिशन को भटकाना चाहते हैं। एक सोची समझी साजिश उनके साथ हो रही है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दीनानाथ भास्कर बसपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और बसपा ने इन्हें कई प्रदेशों का प्रभारी भी बनाया था। 2014 भाजपा का दामन थाम लिया है और भदोही की औराई सीट से विधायक चुने गए।