फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया में गड़हा महोत्सवः अक्षरा सिंह ने लचकाई ऐसे कमर कि दीवाने हो गए दर्शक, देखें तस्वीरें

Mon, 19 Nov 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 19 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
Akshra singh dance in garha mahotsav at ballia
akshra singh - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले में आयोजित दो दिवसीय गड़हा महोत्सव का समापन रविवार की शाम को हो गया। 16 सालों के सफर में इस बार इस महोत्सव का आयोजन दिन में किया गया। दूसरे दिन महोत्सव की शुरुआत सामूहिक विवाह से हुआ और समापन गीत संगीत कार्यक्रम से हुआ। इसमें भोजपुरी सिने और भोजपुरी के दिग्गजों ने प्रस्तुति दी। महफिल लूटने का काम भोजपुरी सिने अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया। उन्होंने अपनी अदाओं से दर्शकों को घायल कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Akshra singh dance in garha mahotsav at ballia
varanasi - फोटो : अमर उजाला


ऐसे तो गड़हा महोत्सव में कई भोजपुरी के दिग्गजों ने प्रस्तुति दी लेकिन महफिल लूटने का काम भोजपुरी सिने अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया। पहली बार पहुंची अक्षरा सिंह की प्रस्तुति को लेकर सभी बेचैन थे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जैसे ही  गायक व अभिनेता गोपाल राय ने अक्षरा को मंच आने के लिए घोषणा की सड़कों पर खड़े लोग भी दर्शक दीर्घा में पहुंचने लगे। इस कदर अफरातफरी मची कि हर गेट पर पुलिसकर्मियों को लोगों को संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

 
Akshra singh dance in garha mahotsav at ballia
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 भोजपुरी सिने अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि इस मंच पर पहली बार आने का मौका मिला है, जो सबसे बड़ी खुशी की बात है। यहां बुलाने के लिए आयोजक मंडल बधाई के पात्र हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस महोत्सव के बाद अक्षरा ने कहा कि इस महोत्सव में गरीब बेटियों की शादी का आयोजन किया जाता है, जो सबसे बड़ी खुशी की बात है। ग्रामीण क्षेत्र में इस आयोजन के बावजूद ऐसा नहीं लगता वह ग्रामीण क्षेत्र में हैं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और लोगों का भरपूर प्यार मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshra singh dance in garha mahotsav at ballia
varanasi - फोटो : अमर उजाला


महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत सामूहिक विवाह से की गई। सुबह विवाह मंडप खचाखच भीड़ से भर गया और मंगल गीत की गूंज सुनाई देने लगी। भोजपुरी गायक गोपाल राय ने मंच से ‘आपन खोरिया बहार हो’ गीत की प्रस्तुति कर माहौल को मंगलमय कर दिया। गाजीपुर और बिहार के विभिन्न जनपदों से आए लोग इस मौके के साक्षी बने। मंच पर वरवधू को आशीर्वाद देने की तैयारी थी लेकिन भारी भीड़ को देखते आयोजकों को अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा और विवाह पंडाल में ही सभी रस्म की अदायगी कर वर-वधू की विदाई की गई।

 
विज्ञापन
Akshra singh dance in garha mahotsav at ballia
varanasi - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव के दूसरे सत्र में गड़हा विकास मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें ट्वेंटी-ट्वेंटी के तीन विजेताओं समेत अन्य गायकों ने प्रस्तुति दी। भीड़ से दूसरे दिन की मुख्य कलाकार भोजपुरी सिने अभिनेत्री को मंच पर बुलाने की मांग होने लगी। भोजपुरी के दिग्गज विष्णु ओझा को उतारा गया। इनकी प्रस्तुति समाप्त होते ही एकबार फिर भीड़ ने सिने अभिनेत्री को मंच पर बुलाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। आखिरकार सिने अभिनेत्री अक्षरा सिंह को मंच पर उतार दिया। सिने अभिनेत्री ने गीत और नृत्य पर पूरी महफिल झूम उठी।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed