फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिशन यूपी 2022: सोशल मीडिया पर भी भाजपा लड़ेगी चुनाव की महत्वपूर्ण लड़ाई, कार्यकर्ताओं को संदेश देकर गए जेपी नड्डा

Tue, 02 Mar 2021 03:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 02 Mar 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
BJP mission up 2022 assembly election: jp nadda tells to bjp workers of social media importnance
पड़ाव में संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

मिशन 2022 में जुटी भाजपा अब प्रशिक्षित सोशल मीडिया वालिंटियर्स तैयार करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि सोशल मीडिया पर तेज व्यक्ति ही सफल होता है। सोशल मीडिया पर सावधानी और शिष्टाचार पार्टी की छवि को मजबूत करेगी। इस बात का ख्याल सभी कार्यकर्ताओं को रखना होगा। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 200 प्रबुद्ध लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सरकार और पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। देखें अगली स्लाइड्स...।

BJP mission up 2022 assembly election: jp nadda tells to bjp workers of social media importnance
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पं दीनदायल को पुष्प अर्पित किए। - फोटो : अमर उजाला

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से संवाद में कहा कि नेता और कार्यकर्ता का गुण होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बूथ को शक्ति केंद्र का दर्जा देते हुए कहा कि सशक्त मंडल बनाने में हर कार्यकर्ता का योगदान जरूरी है। मंडल स्तर के पदाधिकारी जनता के बीच जाएं और अप्रैल 2021 तक सशक्त मंडल बनाएं।

BJP mission up 2022 assembly election: jp nadda tells to bjp workers of social media importnance
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी। - फोटो : अमर उजाला

दिसंबर 2021 तक बूथ को शक्ति केंद्र में तब्दील कर लें। जनवरी तक बूथों पर बैठक कर प्रत्येक 30 वोटरों पर एक-एक सशक्त पन्ना प्रमुख बनाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया की चुनौतियों से रूबरू कराया और कहा कि बूथ पर बनने वाले व्हाट्सअप ग्रुप में एक राष्ट्रीय और प्रदेश और स्थानीय विकास से जुड़े कंटेंट भेजें। विकास कार्यों के तथ्य स्थानीय सांसद, विधायक उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को सामने न दिखाई देते हुए भी बड़ी लड़ाई लड़ने वाला कार्यकर्ता बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP mission up 2022 assembly election: jp nadda tells to bjp workers of social media importnance
काशी के कोतवाल काल भैरव के किए दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने हर बात पर अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचने की भी नसीहत दी। साथ ही सोशल मीडिया पर गुणवत्ता एवं तथ्यों की सत्यता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने विरोधियों के एजेंडे में न फंसते हुए स्वयं की विचारधारा को आगे बढ़ाने, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संयोजक आईटी शशिशेखर, सौरभ चंद्रा, दिवेश पांडेय, अभिजीत यदुवंश, अशोक ‘तिलक’, अखिल सिंह, प्रतीक गुप्ता, अलोक सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
BJP mission up 2022 assembly election: jp nadda tells to bjp workers of social media importnance

एजेंडा तय करें मंडल की बैठक
नड्डा ने कहा कि पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी पार्टी की नीति है। मंडल प्रभारी जहां भी बैठक करें, वहां का एजेंडा तय होना चाहिए। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक पूरी तैयारी और कसावट के साथ होनी चाहिए। जिम्मेदारी के साथ मुद्दे पर बोलें और उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed