फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्रिपुरा में नए CM की ताजपोशी के लिए काशी के ज्योतिषाचार्य से मांगी गई सलाह

Tue, 06 Mar 2018 03:15 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Tue, 06 Mar 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders contact kashi astrologer for tripura new CM oath ceremony
tripura
वाम मोर्चा का गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद सबकी निगाहें वहां बनने वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर है। त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव होंगे। शपथ ग्रहण समारोह किस तारीख को किया जाए यह जानने के लिए भाजपा नेताओं ने काशी के  ज्योतिषाचार्य से सलाह मांगी है। आगे की स्लाइड्स में जानें...
Trending Videos
BJP leaders contact kashi astrologer for tripura new CM oath ceremony
बिप्लव कुमार देव और नितिन गडकरी - फोटो : ANI

बता दें कि भाजपा ने अटकलों को खत्म करते हुए मंगलवार को पार्टी के त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष विप्लव कुमार देव को सीएम बनाने की घोषणा की है। भाजपा और उसके सहयोगी आईपीएफटी के नवनिर्वाचित विधायकों नेदेव को विधायक दल का नेता चुना। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी।  
 
BJP leaders contact kashi astrologer for tripura new CM oath ceremony
nagendra - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह स्थल और इसकी तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है। इसी बीच वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के आचार्य नागेन्द्र पांडेय ने दावा किया है कि त्रिपुरा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से संबंधित सलाह मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leaders contact kashi astrologer for tripura new CM oath ceremony
tripura - फोटो : अमर उजाला
आचार्य नागेंद्र पांडेय ने मीडिया को बताया कि भाजपा नेताओं ने उनसे ये पूछा है कि त्रिपुरा में किस दिन शपथ ग्रहण करना शास्त्रोचित होगा।  नागेंद्र पांडेय ने सलाह दी है कि आठ और नौ मार्च की तिथि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शपथग्रहण के लिए अच्छी तिथियां है, जबकि 10 तारीख का ज्योतिष शास्त्र  में निषेध है।
विज्ञापन
BJP leaders contact kashi astrologer for tripura new CM oath ceremony
Biplab Kumar Deb, CM Tripura
संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्य ने यह बताने से इनकार कर दिया कि भाजपा के किस नेता ने उनसे शपथ ग्रहण समारोह के लिए सलाह मांगी थी। अब जबकि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है तो माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और स्थान की घोषणा जल्द ही हो जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed