{"_id":"5a72fc814f1c1bd34b8b62ab","slug":"birtday-special-story-of-manoj-tiwari-who-fight-first-election-against-manoj-tiwari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशल: मनोज तिवारी ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ा था पहला चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे स्पेशल: मनोज तिवारी ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ा था पहला चुनाव
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 01 Feb 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
manoj tiwari
गायक और अभिनेता से नेता बने भोजपुरी माटी के लाल मनोज तिवारी मृदुल का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर उन्हें हैप्पी बर्थडे की बधाइयां दी जा रही है। देश के तमाम बड़े नेताओं ने भी उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को बधाइयां दी है। मनोज तिवारी ने अपनी जिंदगी में कई संघर्ष किए हैं। बिहार के भभुआ में पैदा हुए मनोज तिवारी का बनारस से काफी गहरा नाता है। उन्होंने 2001 में राजनीति में कदम रखा। आगे की स्लाइड्स में जानिए उनके बारे में....
मनोज तिवारी और शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी पहचान अपने दम पे बनाई। ऐसे ही एक कलाकार हैं भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी। लेकिन, ये सब इनके लिए इतना आसान नहीं था। काफी संघर्ष के बाद इन्होने अपनी मुक्कमल पहचान बनाई। 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' में इनके गाये गीत को काफी सराहा गया था। मनोज ने 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' में 'जिय हो बिहार के लाला' गीत को गया था। आज अर्थात 01 फरवरी को मनोज तिवारी का जन्मदिन है।
शिलान्यास पत्थर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी, विधायक रवींद्र जायसवाल का भी है नाम
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से सांसद और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर कई केंद्रीय मंत्रियों ने बधाई दी है। दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार रात 12 बजने के बाद उनके समर्थक पहुंच गए। मनोज तिवारी ने आधी रात में ही अपने समर्थकों संग जन्मदिन मनाया। मनोज तिवारी के फेसबुक पर 773,390 लोग फॉलो करते हैं वहीं ट्विटर पर उनके 425000 फॉलोवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : SELF
मनोज तिवारी बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थानांतर्गत अतरवलिया गांव के निवासी हैं। उनका नानीघर बनारस में है। उन्होंने मोहनिया के सेवा निकेतन हाई स्कूल से 1985 में मैट्रिक की। इसके बाद आदर्श कमलाकर चौबे इंटर कॉलेज वाराणसी से 1987 में इंटर किया और बीएचयू वाराणसी से बीपीएड व एमपीएड की पढ़ाई पूरी की। काफी गरीब घर से आने वाले मनोज तिवारी को बचपन से संगीत से लगाव था।
विज्ञापन
manoj tiwari
मनोज तिवारी अपने पिताजी से शास्त्रीय संगीत सीखते थे। वाराणसी में मनोज अक्सर कार्यक्रमों में गाया करते थे। मां सरस्वती की कृपा से लोग उनके गाने पसंद करने लगे और 1992 में उन्होंने पहला कैसेट अलबम लॉन्च किया। इस कैसेट के गानों से मनोज लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगे। इसके बाद बिहार-झारखंड बंटवारे के उपर गाये गीत ने भोजपुरी गायकों में सबसे उपर कर दिया। यहीं से इनका सफर चल निकला।