{"_id":"59ca31434f1c1b6e548b47f5","slug":"bhu-protest-tension-remain-some-boys-removed-his-hair-against-administration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में तनाव बरकरार, विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने मुंडवाया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में तनाव बरकरार, विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने मुंडवाया सिर
Wed, 27 Sep 2017 05:09 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 27 Sep 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
bhu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीएचयू में शनिवार रात हुए बवाल के बाद परिसर में तनाव अब भी बरकरार है। मंगलवार को कैंपस थोड़ा शांत है। एबीवीपी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठा है। बीएचयू के कुछ छात्रों ने विरोध में अपना सिर मुंडवा लिया है। वो सभी मणिकर्णिका घाट जाकर विश्वविद्यालय प्रशासन का पिंडदान करने वाले हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
2 of 7
bhu
- फोटो : अमर उजाला
जिन छात्रों ने अपना सिर मुंडवाया है वो सभी बिरला हॉस्टल के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की मौत हो चुकी है। सिर मुंडवा लिया है। आज ही मणिकर्णिका घाट पर जाकर पिंडदान भी करेंगे। हमलोग अनाथ हो गए हैं।
3 of 7
bhu
- फोटो : अमर उजाला
सिर मुंडाने वाले छात्रों ने कहा कि पीएम मोदी हमारे अभिभावक हैं। अब जब हम और हमारा विश्वविद्यालय अनाथ हो गया है तो पीएम मोदी से आग्रह है कि वो हमें आकर गोद ले लें। छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज और 1000 छात्रों पर केस के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की जिंदा मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
bhu
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज, छात्रों की पिटाई के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का धरना मंगलवार को भी जारी है। भारत कला भवन के पास चौराहे पर धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए सरकार से पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन
5 of 7
पहले 28 से होनी थी छुट्टी
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों की संख्या कुछ घटी है। छात्र-छात्राओं का हॉस्टल खाली करने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को विश्वविद्यालय में छात्रों को सांति मार्च निकालने से रोक दिया गया था। वहीं घटना के विरोध में सपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीएचयू के गेट पर हंगामा मचाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।