{"_id":"5aeed71f4f1c1b320a8b86b6","slug":"bhu-goes-unrest-again-gril-student-protest-on-road","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर सड़क पर उतरीं BHU की छात्राएं, लगाए आजादी के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर सड़क पर उतरीं BHU की छात्राएं, लगाए आजादी के नारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 06 May 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
bhu chief proctor
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार बीएचयू एक बार अशांत हो उठा है। रविवार को कैंपस में तनावपूर्ण शांति है। कुछ छात्रावासों में पुलिस का पहरा है। शनिवार को घटी दो घटनाओं ने बीएचयू को सुर्खियों ला दिया है। पहला मामला छात्रों के बीच मारपीट का है तो वहीं दूसरा मामला बीते वर्ष सितंबर में हुए 'महा बवाल' का। सितंबर में हुए छेड़खानी और छात्राओं के विरोध का मुद्दा बीएचयू को अपने चपेट में ले चुका है। शनिवार शाम छात्राएं सड़क पर उतरी गईँ। 'हम लेकर रहेंगे आजादी' जैसे नारे लगाए गए। छात्राओं के इस विरोध का कारण और पूरी कहानी जानने के लिए देखें आगे की स्लाइड्स...
bhu chief proctor
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू परिसर में छात्रों के बाद अब छात्राएं चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह से नाराज हो गई हैं। पिछले साल सितंबर में छेड़खानी के विरोध में धरने के दौरान चीफ प्रॉक्टर द्वारा पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक का बयान देने और विरोध करने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध जताया। शनिवार शाम महिला महाविद्यालय गेट पर छात्राओं ने चीफ प्रॉक्टर पर मनमानीपन का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए उनका इस्तीफा मांगा। शाम 6 बजे से शुरू विरोध 9 बजे तक चला।
bhu chief proctor
- फोटो : अमर उजाला
चीफ प्रॉक्टर ने गुरुवार को अपने कार्यालय पर धरना देने गए छात्र-छात्राओं पर तोड़फोड़, लूट, हत्या के प्रयास, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पांच छात्राओं का भी नाम शामिल था। इधर इसके विरोध में महिला महाविद्यालय की छात्राओं का आक्रोश फूट गया। शनिवार सुबह से ही मोबाइल पर मैसेज भेजकर वह शाम 6 बजे महाविद्यालय गेट पर एकत्र होकर आवाज बुलंद करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhu chief proctor
- फोटो : अमर उजाला
शाम 6 बजे 50 से अधिक छात्राएं गेट के सामने आगर धरने पर बैठ गई और चीफ प्रॉक्टर के विरोध में नारेबाजी करने लगी। इस दौरान मुकदमे को फर्जी बताते हुए उसे वापस करने, पिज्जा वाले बयान को झूठा, तानाशाही का आरोप लगाते हुए आजादी के नारे लगाए। कहा कि उस समय तो प्रो. रोयाना सिंह चीफ प्रॉक्टर भी नहीं थी, यहां तक कि धरना स्थल पर भी नहीं आई थी, ऐसे में पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक का झूठा आरोप क्यों लगा रही हैं, समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
bhu chief proctor
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय में पांच दिन पहले चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने इलेक्ट्रानिक मीडिया के सामने विवादित बयान दिया था कि सितंबर माह में छात्रा से छेड़खानी के विरोध में धरना देने वाले छात्रों के लिए ट्रक से पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक्स मंगाया गया था। इसकी जानकारी होते ही धरना देने वाले छात्र-छात्राओं ने चीफ प्राक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। सभी माफी की मांग पर अड़े थे। इस पर दोनों पक्षों में गतिरोध बढ़ गया था। मामले में चीफ प्रॉक्टर ने 13 नामजद छात्रों समेत 25 के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया।