फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 मई को उड़ा दिया जाएगा काशी विश्वनाथ मंदिर, पोस्टर सामने आने के बाद हाई अलर्ट

Sun, 06 May 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 06 May 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Threaten for blast in kashi vishwantah temple police on high alert
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के प्रमुख मंदिरों को 48 घंटे में उड़ाने की धमकी से जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। शनिवार की रात मथुरा में  कुछ धमकी भरे पोस्टर मिले थे। इसमें लिखा था कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर को 13 मई और पशुपतिनाथ मंदिर 12 मई को उड़ा दिया जाएगा। पोस्टर सामने आने के बाद वाराणसी प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
Threaten for blast in kashi vishwantah temple police on high alert
amarujala - फोटो : amarujala
खुफिया विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैं। काशी विश्वनाथ परिसर के रेड जोन में तैनात पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है। ललिता घाट स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग को सूचना संकलन में जुट गई है। 

 
Threaten for blast in kashi vishwantah temple police on high alert
HIGH ALERT - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शनिवार रात  मथुरा के मालगोदाम रोड पर रेलवे के स्कूल पर कुछ धमकी भरे पोस्टर लगा दिए गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। राहगीरों ने रेलवे पुलिस को बताया कि पोस्टर में मथुरा, वृंदावन, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या के मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Threaten for blast in kashi vishwantah temple police on high alert
control room
इस धमकी भरे पत्र में कहा गया है कि आठ मई से 13 मई तक धमाके किए जाएंगे। इस सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस के साथ कोतवाली और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। कई जगह चेकिंग की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर सीबी प्रसाद ने बताया कि मौके पर कहीं कोई इस तरह का पत्र नहीं मिला है। 

 
विज्ञापन
Threaten for blast in kashi vishwantah temple police on high alert
police
फिर भी एहतियात के तौर पर रेलवे और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। हाईवे इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। हालांकि यह किसी की शरारत लग रही है। फिर भी लोगों से कहा गया है कि शरारती तत्वों पर निगाह रखें और संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed