{"_id":"5a645e974f1c1b82268b57e0","slug":"bhu-foundation-day-celebration-and-precession-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएचयू का स्थापना दिवस कल, 27 प्रकार की झांकियां बयां करेंगी गौरवशाली इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू का स्थापना दिवस कल, 27 प्रकार की झांकियां बयां करेंगी गौरवशाली इतिहास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 21 Jan 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
bhu foundation day
- फोटो : file photo
bhu foundation day
- फोटो : file photo
22 जनवरी को स्थापना दिवस पर निकलने वाली झांकियों में नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण सहित बेहतर स्वास्थ्य पर आधारित मॉडल दिखेंगे। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, रक्तदान, महंगाई आदि सम सामयिक, जागरूकता संबंधी विषयों पर कुल 27 झांकियां निकाली जाएंगी। वसंतोत्सव के रंग में रंगे बीएचयू परिसर में हर तरफ खुशियों की दस्तक होगी।
bhu foundation day
- फोटो : file photo
शनिवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से सूची जारी कर दी गई। झांकियों का प्रदर्शन सुबह 9.00 बजे से किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर के रूइया छात्रावास के पास से निकलने वाली झांकियों को लेकर मालवीय भवन समेत विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह बैरीकेडिंग का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhu foundation day
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ का पूरा रास्ता बंद कर दिया जाएगा, जिससे कि झांकियों को ले जाने में किसी तरह की असुविधा न हो। इसमें सबसे आगे रहने वाली सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की ओर से अनेकता में एकता, महिला महाविद्यालय की ओर से नारी सशक्तिकरण की झांकी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
bhu foundation day
- फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण एवं धारणीय संस्थान की ओर से ग्रीन बिल्डिंग, आयुर्वेद संकाय की ओर से स्वस्थ जीवन का मंत्र, सर सुंदर लाल अस्पताल की ओर से नई सुविधा, रक्तदान, दृश्य कला संकाय की ओर से लोक संस्कृति, कृषि संस्थान की झांकी में कृषि की उन्नति का मॉडल दिखेगा।