फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू: फर्स्ट और सेकेंड ईयर के छात्रों का दूसरे दिन भी सिंहद्वार पर प्रदर्शन, लगा भीषण जाम

Tue, 23 Feb 2021 01:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Feb 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
BHU first and second year students protest for university open running all classes for students
बीएचयू छात्रों का धरन-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक-स्नातकोत्तर की सभी कक्षाएं चलाए जाने की मांग को लेकर छात्रों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। उधर सिंह द्वार के बंद होने से नरिया, मालवीय चौराहा से लेकर सामने घाट मार्ग पर जाम लग गया। इस वजह से बीएचयू अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन में अब तक बीएचयू प्रशासन की ओर से कई बार छात्रों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया गया लेकिन छात्र अंतिम वर्ष की कक्षाओं के साथ सभी कक्षाओं के चलाए जाने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि पूरी कक्षाओं के न चलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बीएचयू प्रशासन चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय में चलाए जाने का निर्णय लिया है। देखें अगली स्लाइड्स...।

BHU first and second year students protest for university open running all classes for students

बीएचयू गेट बंद होने से लगा जाम
बीएचयू मेन गेट बंद होने से नरिया गेट पर भीषण जाम लग गया है। जिससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। यह जाम करीब तीन किमी तक लगा हुआ है।

BHU first and second year students protest for university open running all classes for students

फाइनल ईयर वालों की चल रही कक्षाएं
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कोरोना काल से ही बंद चल रही कक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं थी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ही बुलाया गया है। कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
BHU first and second year students protest for university open running all classes for students

कक्षाएं चलने के दौरान छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। छात्रों की सुविधा के लिए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं। विश्वविद्यालय में 17 फरवरी को हॉस्टलों को खोले जाने के बाद अब 22 फरवरी से कक्षाएं शुरू हो गई थीं।

विज्ञापन
BHU first and second year students protest for university open running all classes for students

पिछले दिनों कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं चलाने का फैसला हुआ था। कक्षाओं में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इधर बीएचयू की ओर से आफलाइन कक्षाओं में आने वाले छात्रों से शपथ पत्र लिया गया है, जिसमें अभिभावकों का हस्ताक्षर भी रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed