फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जौनपुर में दर्दनाक हादसे में दो की मौत, बालू लदे ट्रक के नीचे आए बाइक सवार

Tue, 23 Feb 2021 12:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Feb 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Two man died after come under truck in jaunpur up
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र ऊंचनी कला गांव में हुई है। जहां जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर बोलेरो को बचाने की कोशिश में बालू लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबकर बाइक सवार वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हुई है। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया गया। उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर से बालू लादकर ट्रक जौनपुर की तरफ आ रहा था। ऊंचनी कला गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क से गुजर रही दो बाइक ट्रक के नीचे आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाइक सवारों को बाहर निकाला।

Two man died after come under truck in jaunpur up
निखिल। - फोटो : अमर उजाला

हादसे में एक बाइक सवार नेवढ़िया के गुतवन गांव के प्रधान अनिल कन्नौजिया के पुत्र निखिल(20) की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी चाची सरिता चौधरी(30) को सिर में गंभीर चोट आई थी। दूसरी बाइक पर सवार बरसठी के तेजगढ़ गांव निवासी शिवलाल दुबे(65) भी गंभीर रुप से घायल हुए थे।

Two man died after come under truck in jaunpur up

उनका एक पैर अलग हो गया था। आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवलाल दुबे को भी मृत घोषित कर दिया। सरिता चौधरी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। सरिता का चयन हाल ही में परिषदीय विद्यालय में शिक्षक पद पर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two man died after come under truck in jaunpur up
demo pic

वह भतीजे निखिल के साथ जौनपुर से गांव गुतवन जा रही थीं। घटनास्थल पर मड़ियाहूं एसडीएम संजय मिश्र, सीओ राजेंद्र प्रसाद, कोतवाली प्रभारी मुन्नाराम, सिकरारा एसओ अश्वनी दुबे भी पहुंचे। जेसीबी की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed