{"_id":"5aa80de14f1c1b00768b5589","slug":"bhu-annual-youth-fest-sapandan-2018-start","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BHU में स्पंदन-2018 का शुभारंभ, सांस्कृतिक शोभायात्रा ने सबका खींचा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU में स्पंदन-2018 का शुभारंभ, सांस्कृतिक शोभायात्रा ने सबका खींचा ध्यान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
spandan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में पांच दिवसीय अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन-2018 का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। एंफीथिएटर ग्राउंड में उद्घाटन से पहले निकाली गई सांस्कृतिक शोभायात्रा ने समारोह में आए लोगों का ध्यान खींचा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
spandan
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक शोभायात्रा में बीएचयू और उससे संबद्ध कॉलेजों से आई टीमों ने वसुधैव कुटुंबकम, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, साक्षरता का संदेश दिया। उधर, केएन उडप्पा सभागार में मिमिक्री और स्वतंत्रता भवन में टर्न कोट प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया।
spandan
- फोटो : अमर उजाला
छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह और संयोजक जेके राय के निर्देशन में 12 से 16 मार्च तक चलने वाले महोत्सव के दूसरे दिन शोभायात्रा में छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
spandan
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, कृषि विज्ञान संस्था, विज्ञान संस्थान, नर्सिंग कॉलेज, महिला महाविद्यालय, वसंता कॉलेज राजघाट, वसंत महिला महाविद्यालय कमच्छा, आर्य महिला महाविद्यालय, राजीव गांधी दक्षिणी कैंपस बरकछा आदि जगहों की टीम ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
spandan
- फोटो : अमर उजाला
मेरा इतिहास-मेरा गौरव में जहां महामना मदन मोहन मालवीय, झांकी रानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कबीरदास, तुलसीदास, महात्मा गांधी आदि का वेष धारण कर संदेश दिया। दूसरी ओर स्वच्छता और साक्षरता के प्रति जागरूकता संबंधी प्रदर्शन भी हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।