फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीदी दिवसः भगत सिंह का बनारस से रहा है खास कनेक्शन, आप भी जानिए

Fri, 23 Mar 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 23 Mar 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Bhagat singh special connection with banaras
bhagat singh
देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी भगत सिंह को आज ही के दिन यानी 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। भगत सिंह का बनारस से भी नाता रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Bhagat singh special connection with banaras
सुखदेव
पहली बार बनारस में भगत सिंह की मदद शचीन्द्र नाथ सान्याल ने की थी। काशी में पैदा हुए सान्याल अपने समय के सम्मानित क्रांतिकारियों में थे। उन्होंने हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना की थी। महात्मा गांधी द्वारा 1922 में असहयोग आंदोलन वापस लेने के बाद देश के युवाओं को इस संगठन ने राह दिखाने का काम किया था।

 
Bhagat singh special connection with banaras
महान क्रांतिकारी राजगुरु
1924 में भगत सिंह ने भी इसकी सदस्यता ग्रहण की थी। इसी के माध्यम से उनकी मुलाकात चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, राम प्रसाद बिस्मिल आदि क्रांतिकारियों से हुई थी। विवाह प्रस्ताव के बारे में भी शचींद्र शान्याल के मार्गदर्शन के बाद भगत सिंह की दुविधा दूर हुई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagat singh special connection with banaras
भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव
इसके अलावा महामना मदन मोहन मालवीय को जब भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के लिए फांसी की सजा का पता चला तो वो भी पूरे देश की तरह बेचैन हो गए। इसके बाद 14 फरवरी 1931 को वो खुद लॉर्ड इरविन के पास एक दया याचिका लेकर गये। इसमें उन तीनों की फांसी पर रोक लगाने और उनकी सजा को कम करने का आग्रह किया गया था। 

 
विज्ञापन
Bhagat singh special connection with banaras
bhagat singh - फोटो : सोशल मीडिया
भगत सिंह और राजगुरु की पहली मुलाकात भी संभवत: बनारस में ही हुई थी। यह पहली मुलाकात इतनी मजबूत थी कि मौत भी इसे तोड़ न सकी। हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन ने जयदेव कपूर को संगठन को मजबूत करने के लिए बनारस भेजा था। इसी समय भगत सिंह भी बनारस पहुंचे और जय देव के साथ कुछ दिनों के लिए लिम्डी हास्टम में ठहरे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed