फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर तरफ आग ही आग: बेटे को लेकर जमीन पर लेट गई सिंदा...बेटी के हाथ छूटने का गम नहीं भूल रही साधना, सिहर उठे लोग

Tue, 04 Oct 2022 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Oct 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi Durga Puja Pandal Fire Daughter in trauma center, mother moaning in Mandal hospital
Bhadohi Durga Puja Pandal Fire - फोटो : अमर उजाला
भदोही पंडाल अग्निकांड में झुलसे एक ही परिवार के कई लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। ट्रामा सेंटर में बेटी तो मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में मां कराहती रही। मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में माधवी बरनवाल (35) गंभीर रूप से झुलसने के बाद भी अपनी बेटी श्रेया बरनवाल (14) की सेहत को लेकर फिक्रमंद दिखी। हर किसी से यही पूछ रही थी कि उसकी बिटिया कैसी है। हालांकि कहीं से उसे सही जवाब नहीं मिल पा रहा। खुद के झुलसने का दर्द भूल माधवी अपनी बिटियां की सलामती की दुआ करती रही। कभी डॉक्टर तो कभी अस्पताल के कर्मचारियों से बेटी का हालचाल पूछती रही। भदोही जिले के औराई में रविवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की घटना में झुलसे लोगों को रातोंरात बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल  अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं, बच्चों की है। 
Bhadohi Durga Puja Pandal Fire Daughter in trauma center, mother moaning in Mandal hospital
Fire In Durga Pandal - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की घटना में माधवी और उसकी बेटी दोनों के झुलसने के बाद पति विपुल बरनवाल रात में एंबुलेंस से बीएचयू ट्रामा सेंटर आए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद श्रेया को तो बीएचयू में भर्ती कर लिया जबकि माधवी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। 

 
Bhadohi Durga Puja Pandal Fire Daughter in trauma center, mother moaning in Mandal hospital
Fire In Durga Pandal - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात से ही माधवी अपनी बेटी को न देखने से दुखी है। सोमवार को माधवी के पति ने बताया कि अब तो बस मां दुर्गा से यही कामना है कि जल्दी से पत्नी और बिटिया को स्वस्थ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhadohi Durga Puja Pandal Fire Daughter in trauma center, mother moaning in Mandal hospital
दुर्गा पांडल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बेटी के हाथ छूटने का गम नहीं भूल रही साधना
हादसे में घायल तुलसी (10) का इलाज बीएचयू में चल रहा था। घटना में वह झुलस गई है। अस्पताल में उसकी मां साधना देखभाल कर रही है। घटना की आपबीती सुनाते समय साधना के आंख में आंसू आ गए। बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल में भगवान शंकर और मां काली की लीला का मंचन के समय यह घटना घटी। 
 
विज्ञापन
Bhadohi Durga Puja Pandal Fire Daughter in trauma center, mother moaning in Mandal hospital
Fire In Durga Pandal Bhadohi - फोटो : अमर उजाला
उस समय हर कोई इधर उधर भागने लगा। बेटी का हाथ छूटने का गम उसे सता रहा है। कहा कि घर के और सदस्य गए थे, वह तो बच गए लेकिन बेटी का हाथ पता नहीं कैसे छूट गया और वह घायल हो गई। अब बस यही कामना है कि मां दुर्गा बेटी को जल्द ठीक कर दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed