वाराणसी के मटुका (तक्खू की बावली) गांव में फावड़े से ब्यूटी पार्लर संचालिका कंचन पटेल की हत्यारोपी मेडिकल छात्रा राखी वर्मा ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। ब्यूटी पार्लर संचालिका हत्या करने की योजना राखी एक माह से बना रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्यारोपी राखी के मोबाइल को कब्जे में लिया तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं।
मोबाइल खंगालने पर पाया गया कि एक माह से राखी यूट्यूब पर फावड़े से हत्या करने का वीडियो खोज रही थी। पुलिस की पूछताछ में भी राखी ने यह स्वीकारा। तफ्तीश में सामने आया कि गुरुवार सुबह कंचन जब उसके घर पहुंची तो उसने एक नया वीडियो दिखाने के बहाने कंचन को फर्श पर बिछे चादर पर लेटने के लिए कहा, और कहा कि आंख बंद करें। कंचन ने जैसे ही आंख पर अपने साड़ी का दुपट्टा रखा, उसी दौरान राखी ने फावड़े से गले पर वार कर दिया।
2 of 7
मेडिकल की छात्रा ने ली थी सहेली की जान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी बीएएमस की छात्रा राखी वर्मा ने बताया कि कंचन पटेल और मेरे बीच समलैंगिक संबंध थे और उसी दौरान आपत्तिजनक एक वीडियो कंचन के परिजनों के हाथ लग गया। वीडियो के आधार पर कंचन के परिजन मुझे बार-बार ब्लैकमेल कर रहे थे। उसी वीडियो के चलते मेरी शादी भी टूटी। मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो गई थी और इसी वजह से कंचन की हत्या करनी पड़ी। एक माह पूर्व ही हत्या की योजना बना ली थी।
3 of 7
मेडिकल की छात्रा ने ली थी सहेली की जान
- फोटो : अमर उजाला
राखी ने आरोप लगाया कि कंचन ने मेरी शादी बिगाड़ी थी। कपसेठी थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के अनुसार पूछताछ में राखी वर्मा ने कई बार बयान भी बदला। हालांकि उसने यह कहा कि शादी टूटने से वह ज्यादा खफा थी।
4 of 7
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
घटना के तीसरे दिन भी गांव में सिर्फ इसी घटना की चर्चा हो रही है। दुकानों और चौराहों पर मौजूद लोगों के मुंह यही बात होती रही। ग्रामीणों के अनुसार ब्यूटी पार्लर संचालिका कंचन और मेडिकल की छात्रा राखी वर्मा के बीच बहुत अच्छी मित्रता थी। हालांकि इस तरह की घटना घटित होगी, इसका अंदेशा किसी को नहीं था। वहीं मां कंचन की मौत पर उसे दोनों बच्चे गमगीन रहे और पति संजय पटेल भी बेसुध हैं।
5 of 7
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह सहेली राखी वर्मा ने अपने घर में ब्यूटी पार्लर संचालिका कंचन पटेल की फावडे़ से गला काटकर हत्या कर दी थी। इस प्रकरण में राखी समेत पांच के लोगों के खिलाफ कंचन के देवर ने मुकदमा दर्ज कराया है। मटुका (तक्खू की बावली) गांव निवासी भूमि परीक्षण अधिकारी संजय पटेल की पत्नी कंचन पटेल (30) अपने मकान में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी।