बलिया जिले के दुर्जनपुर में कोटे की दुकान को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल हुई आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के परिवार की महिलाओं को लेकर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में महिलाओं का मेडिकल कराते समय विधायक फफक कर रो पड़े।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरे मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। पुलिस धीरेंद्र के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ महिलाओं से बदतमीजी कर रही है। विधायक के साथ पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी जिला अस्पताल पहुंचे थे।
3 of 6
बलिया में युवक की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि दुर्जनपुर के प्रधान और प्रशासन ने साजिश कर धीरेंद्र को फंसाया है। पूर्व सैनिक संगठन पीड़ित परिवार के साथ है। इससे पहले विधायक सुबह लगभग नौ बजे रेवती थाना पहुंचे। उनके साथ आराधना सिंह पत्नी प्रयाग सिंह, आशा सिंह पत्नी राजेन्द्र सिंह तथा आशा प्रकाश सिंह पत्नी नरेंद्र प्रताप सिंह थीं।
4 of 6
Ballia murder case
- फोटो : अमर उजाला
विधायक ने पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ से घायल महिलाओं का मेडिकल मुआयना कराने की मांग की। साथ ही इस पक्ष के लोगों की प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर बातचीत की। बातचीत के बाद विधायक पुलिस स्टेशन से बाहर निकले। उसके बाद घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों के नहीं होने की बात कहकर घायलों के साथ जिला अस्पताल रवाना हो गए।
5 of 6
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट
गुरुवार को हुई हत्या :
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक हो रही थी। इसमें एसडीएम, सीओ, एसओ व अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले। इसमें छह लोग घायल हो गए।