फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया हत्याकांड: स्वतंत्र देव सिंह और विधायक सुरेंद्र सिंह की हुई मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी 

Sun, 18 Oct 2020 08:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 18 Oct 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Ballia massacre: BJP MLA Surendra Singh left for Lucknow
बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ धीरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने रविवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन पर घटना के आरोपियों को बचाने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखा है। उधर, सूत्रों का कहना है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक की बयानबाजी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी और सरकार की छवि खराब होती है।



दरअसल, बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड के बाद आरोपी के समर्थन में दमदारी से खड़े भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर रविवार को लखनऊ रवाना हो गए। 

 

Ballia massacre: BJP MLA Surendra Singh left for Lucknow
रो पड़े विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, जब उनसे बात की गई तो उन्होंने जिले से बाहर जाने की बात स्वीकार की, लेकिन कहां जा रहे हैं ये नहीं बताया। इस बीच ये अफवाह उड़ने लगी कि दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के समर्थन को लेकर पार्टी उनसे नाराज है और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें लखनऊ तलब किया है।


 

Ballia massacre: BJP MLA Surendra Singh left for Lucknow
आरोपी को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू के परिवार की महिलाओं को लेकर पहले रेवती थाने और फिर जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान दिए गए बयान कि यदि दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो मैं आमरण अनशन करूंगा और अपने जीवन का अंत कर दूंगा को लेकर प्रदेश नेतृत्व काफी नाराज था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ballia massacre: BJP MLA Surendra Singh left for Lucknow
हत्याकांड में आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मुख्य आरोपी धीरेंद्र गिरफ्तार :
बलिया के दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी 75 हजार के इनामी धीरेंद्र प्रताप सिंह को रविवार को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार की सुबह ही वारदात में नामजद 75-75 हजार के इनामी संतोष यादव और अमरजीत यादव को बलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। धीरेंद्र सिंह पर यूपी पुलिस ने 75 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। अब तक आठ नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 9 की गिरफ्तारी हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Ballia massacre: BJP MLA Surendra Singh left for Lucknow
Ballia murder case - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने धीरेंद्र के भाई नरेंद्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में हनुमानगंज निवासी मुन्ना यादव, राजप्रताप यादव एवं दुर्जनपुर के राजन तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीआईजी आजमगढ़ सुभाषचंद दुबे ने बताया कि आरोपियों पर एनएसए, गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई होगी। संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed