फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Verdict: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद काशी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

Sat, 09 Nov 2019 11:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 09 Nov 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
ayodhya verdict security people reaction on ayodhya case in varanasi
कोर्ट के फैसले के बाद काशी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। फैसले के बाद बनारस में हाई अलर्ट कर दिया गया है। हर जगह पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवान मार्च करते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं काशी में गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दे रही है।



ayodhya verdict security people reaction on ayodhya case in varanasi

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले, गंगा जमुनी तहजीब के लिए विख्यात काशी में लोग सुबह से ही आपस में चर्चा कर रहे थे कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जो भी फैसला आएगा उसे सहर्ष स्वीकार किया जाएगा और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल का मान बढ़ाया जाएगा। वहीं सुरक्षा को लेकर शहर में जगह-जगह सीआईएसएफ और पुलिस मार्च कर रही है।

ayodhya verdict security people reaction on ayodhya case in varanasi

सुबह से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस अलर्ट है। शहर का माहौल सामान्य बना हुआ है। रात भर अधिकारियों ने शहर में चक्रमण किया। सुबह होते ही फिर सड़कों पर निकल पड़े। शहर के महौल को सामान्य रखने के लिए सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर है। सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी रख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayodhya verdict security people reaction on ayodhya case in varanasi

जैतपुरा इलाके में शनिवार की सुबह से ही लोगों की गतिविधियां सामान्य थीं। लोग घरों से बाहर निकलकर सब्जी खरीद रहे थे, आपस में बात कर रहे थे, चाय पी रहे थे। बड़ी बाजार के रहने वाले मोहम्मद कलाम ने बताया कि फैसला तो और पहले ही आ जाना चाहिए था।

विज्ञापन
ayodhya verdict security people reaction on ayodhya case in varanasi

दोनों समुदाय के लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। उधर, पीलीकोठी इलाके में स्थित दुकानों पर लोग सुबह से ही न्यूज चैनलों पर अयोध्या मसले पर आने वाले फैसले की खबरें देख रहे थे। बातचीत में लोगों ने बताया कि जैसे काशी में होली और ईद साथ मनाई जाती है, वैसे ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दोनों समुदाय के लोग मिलकर स्वागत करेंगे। ऐसी ही स्थिति भदऊचुंगी, कोयला बाजार, मच्छोदरी, विशेश्वरगंज, मैदागिन, गाय घाट, हरतीरथ समेत आस-पास के क्षेत्रों की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed