{"_id":"5bf107d1bdec2269377f8441","slug":"ayodhya-and-mathura-glimpse-will-be-seen-in-dev-deepawali-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बार काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली में होगी अयोध्या और मथुरा की झलक, आएंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली में होगी अयोध्या और मथुरा की झलक, आएंगे सीएम योगी
शशांक मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 22 Nov 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
dev deepawali
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में गंगा के 84 घाटों पर 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के आयोजनों में अयोध्या और मथुरा की झलक दिखेगी। तीन किलोमीटर तक फैले अर्धचंद्राकार घाटों पर जगमगाते लाखों दीप अयोध्या में दीपावली की याद दिलाएंगे तो फूलों की विशेष सजावट से मथुरा की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मनोरम छटा का अहसास होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
dev deepawali
- फोटो : amar ujala
इस दौरान प्रमुख घाटों पर रामलीला और रासलीला के अंशों की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। जगह-जगह सांस्कृतिक आयोजन की तैयारी तेजी से चल रही है। वैसे तो काशी में मनाई जाने वाली देव दीपावली के लिए हर साल बड़ी तैयारी होती है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में होने वाले इस आयोजन को राज्य सरकार इस बार भव्य बनाना चाहती है।
तुलसी घाट पर बनाई जा रही पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस बार सभी घाटों पर एक जैसी सजावट की जाएगी। देव दीपावली पर घाटों से लेकर प्रमुख स्थानों पर उत्सव जैसा माहौल बनाने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार 50 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीवाली
मुख्य आयोजन राजघाट पर होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहीं से आयोजन की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री राजघाट से नौका विहार करते हुए अन्य घाटों पर कार्यक्रमों को देखेंगे। इस दौरान गंगा की लहरों पर लेजर शो के जरिये भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की लीलाएं प्रदर्शित करके उत्सव के माहौल को और आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
dev diwali
मुख्यमंत्री देव दीपावली के आयोजनों के शुभारंभ से पहले मणिकर्णिका घाट के पास सतुआ बाबा आश्रम में षष्ठम् सतुआ बाबा जगद्गुरु यमुनाचार्य महाराज की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण भी कर सकते हैं।