{"_id":"5b75557b42c7925e355b7e2c","slug":"atal-bihari-vajpayee-named-varanasi-child-apatkaal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए वो किस्सा जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनारस के एक बच्चे का नाम रखा ‘आपातकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए वो किस्सा जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनारस के एक बच्चे का नाम रखा ‘आपातकाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee
Trending Videos
Atal Bihari Vajpayee
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पूर्व वित्त मंत्री हरीशचंद्र श्रीवास्तव के पुत्र और मौजूदा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव का नाम ‘आपातकाल’ रखा था। विधायक ने बताया कि आपातकाल के दौर में जब गैर कांग्रेसी नेताओं की धरपकड़ शुरू हुई तो वाजपेयी ने पिता से कहा था कि तुम गिरफ्तारी मत देना। इसी दौरान मेरा जन्म हुआ। आपातकाल खत्म होने के बाद जब वाजपेयी घर आए तो उन्होंने मेरा नाम ‘आपातकाल’ रखा था।
saurabh srivastav
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आपातकाल का दौर काफी कष्टदायी था। पिताजी वेश बदलकर घर आते थे। कार्यकर्ताओं की मदद करते थे। सब कुछ वाजपेयी के निर्देशन में होता था। मेरी माता पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव पर नजर रखने के लिए घर के बाहर पुलिस लगा दी गई। पिता की तलाश में आने वाले पुलिस अधिकारी परेशान करते थे। घर की कुर्की कर दी गई। दरवाजे और खिड़कियां तक पुलिस वाले उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
saurabh srivastav
- फोटो : facebook
वाजपेयी के निर्देशन पर पिता किसी तरह कार्यकर्ताओं के जरिए मां को घर का खर्च चलाने के लिए पैसे भेजते थे। पूर्व सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल के चुनाव प्रचार करने 2004 में भी वाजपेयी बेनियाबाग में आए थे। सौरभ श्रीवास्तव ने अपने पिता हरीश चंद्र श्रीवास्तव को याद करते हुए कहा कि वो अटल जी से बहुत ज्यादा प्रभावित थे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं यूपी के पूर्व मंत्री हरीश चंद्र श्रीवास्तव की पत्नी और पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व अद्भुत है। आज जब उनके बीमार होने की खबरें देख रही हूं तो वह सारी बातें एकदम से सामने आ रही हैं, जो उन्होंने वाराणसी में उनके या उनके पति के साथ रहने के दौरान हुई थीं। वर्तमान विधायक की मां और पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव बताती हैं कि उन्हें वह दिन आज भी याद है, जब 1989 में पहली बार वह कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहीं थीं।