फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोरिया-बिस्तर लेकर शिविर पहुंचे: गंगा का पानी चेतावनी बिंदु से ऊपर, वरुणा भी बढ़ी; काशी में 61 राहत शिविर

Thu, 03 Sep 2026 05:58 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 03 Sep 2026 05:58 AM IST
सार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर 12 घंटे में 14 सेंटीमीटर बढ़कर चेतावनी बिंदु से 16 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, यह खतरे के निशान से 88 सेंटीमीटर नीचे है। बाढ़ के मद्देनजर 61 राहत शिविर और 21 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
Arrived relief camps belongings Ganga water level above danger mark Varuna also rising in varanasi
ढेलवरिया क्षेत्र में माता मंदिर के पास बाढ़ राहत शिविर। - फोटो : संवाद

गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर ने बुधवार को शहर से लेकर गांवों तक चिंता बढ़ा दी। गंगा शाम चार बजे 70.42 मीटर पर पहुंच गई, जो चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से 16 सेंटीमीटर ऊपर है। दूसरी ओर, वरुणा के तटवर्ती इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है।



Arrived relief camps belongings Ganga water level above danger mark Varuna also rising in varanasi
सामनेघाट पर चढ़ा गंगा का पानी। - फोटो : संवाद

हिदायत नगर और तालीमन नगर में कई घरों में पानी घुस गया, जबकि नक्खी घाट और दीनदयालपुर के राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों की संख्या बढ़ती गई। शहर में अस्सी से सामनेघाट और डोमरी तक गंगा का पानी आबादी और निचले इलाकों की ओर बढ़ रहा है। वहीं, चौबेपुर, सेवापुरी और चिरईगांव के गांवों में सड़क, स्कूल और खेत जलमग्न हो गए हैं।

Arrived relief camps belongings Ganga water level above danger mark Varuna also rising in varanasi
बस्ती में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : संवाद

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है। अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस मंच के ऊपर करीब पांच फीट पानी भर गया है। प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। पुराने अस्सी घाट की तरफ पानी सड़क की ओर बढ़ रहा है। नगवा नाले के आसपास भी पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। नगवा रामेश्वर मठ के पीछे जाने वाले रास्ते पर पानी बढ़ने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलस्तर इसी तरह बढ़ा तो नगवा सोनकर बस्ती और हरिजन बस्ती के दर्जनभर परिवारों को राहत शिविर में जाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arrived relief camps belongings Ganga water level above danger mark Varuna also rising in varanasi
सामनेघाट की तरफ ऐसा दिखा दृश्य। - फोटो : संवाद

गंगोत्री बिहार कॉलोनी की लेन नंबर एक के नीचे तक गंगा का पानी पहुंच गया है। सामनेघाट में अघोर आश्रम के पास निचले हिस्से में पानी है। सामनेघाट तिराहे से पीएसी कैंप जाने वाले मार्ग पर भी पानी ऊपर की ओर बढ़ रहा है। सामनेघाट जज गेस्ट हाउस और नए पक्के घाट के सामने बनी बारादरी पानी में डूब गई। 

विज्ञापन
Arrived relief camps belongings Ganga water level above danger mark Varuna also rising in varanasi
वरुणा नदी बढ़ने से बस्ती में पलायन शुरू। - फोटो : संवाद

अस्सी, रविदास और तुलसी घाट पर स्नान पर प्रतिबंध के बाद कई बाहर से आए श्रद्धालु सामनेघाट के नए पक्के घाट पर स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ज्ञान प्रवाह नाला पानी से भरने के बाद चैनल गेट बंद कर कॉलोनियों की ओर आने वाले पानी को मोटर पंप से निकालने की व्यवस्था की गई है। गढ़वाघाट आश्रम के सामने पक्के घाट की मढ़ी भी पानी में डूब गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed