फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माफिया मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार और करीबियों के खिलाफ कार्रवाई, सभी शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Sat, 11 Jul 2020 10:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Jul 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Arms license of Mukhtar Ansari relatives and close canceled in ghazipur up
विधायक मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जिलाधिकारी के आदेश पर मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गैंग के चार और सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से हो रही लगातार कार्रवाई से अंसारी बंधुओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Arms license of Mukhtar Ansari relatives and close canceled in ghazipur up
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

शासन के निर्देश पर जिला व पुलिस प्रशासन की ओर मऊ विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों व गैंग से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इनके द्वारा कब्जा की गई भूमि को मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Arms license of Mukhtar Ansari relatives and close canceled in ghazipur up

पुलिस की ओर से की गई जांच के बाद डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार मीर अशरफ अली मोहल्ला निवासी मोहम्मद सालिम, बरबरहना के नूरुद्दीन आरिफ व सैय्यदवाड़ा निवासी मसूद आलम का लाइसेंस निरस्त करने के साथ शस्त्रों को थाने में जमा करा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arms license of Mukhtar Ansari relatives and close canceled in ghazipur up
मुख्तार अंसारी

उधर मुख्तार के करीबी मुहम्मदाबाद कोतवाली के मिर्धा कस्बा निवासी इम्तियाज अली का लाइसेंस निरस्त करने के साथ एनपीबी 32 बोर पिस्टल को मालखाने में जमा करा लिया गया है।

विज्ञापन
Arms license of Mukhtar Ansari relatives and close canceled in ghazipur up
mukhtar ansari - फोटो : अमर उजाला

वहीं हाल ही में 29 जून को वाराणसी के छावनी क्षेत्र में रहने वाले मछली कारोबारी सलीम को मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़े और प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का कारोबार करने के आरोप में उसे और उसके दो करीबियों को गिरफ्तार किया गया। कैंट थाने की पुलिस सलीम और उसके साथ गिरफ्तार लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई में जुट गई है। अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना मुख्तार अंसारी से जुड़े लोगों के खिलाफ इन दिनों पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में पुलिस के स्तर से रोजाना कार्रवाई की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed