{"_id":"5a646e1f4f1c1b68268b5810","slug":"amit-trivedi-live-concert-in-iit-bhu-annual-fest-kashi-yatra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" IIT BHU: 'काशीयात्रा' की आखिरी शाम अमित त्रिवेदी मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: 'काशीयात्रा' की आखिरी शाम अमित त्रिवेदी मचाएंगे धमाल
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sun, 21 Jan 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
amit trivedi
- फोटो : facebook
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कम्पोजर अमित त्रिवेदी के गीतों पर आज भावी टेक्नोक्रेट धमाल मचाएंगे। आईआईटी बीएचयू के एनुअल फेस्ट फेस्ट 'काशी यात्रा' की की आखिरी शाम लाइव कंसर्ट का धमाल होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें..
amit trivedi
- फोटो : facebook
अपनी म्यूजिक कंपोजीशन के हुनर से लोगों का दिल जीतने वाले अमित त्रिवेदी बॉलीवुड के जाने माने म्युजिक कंपोजर में से एक हैं। 2010 की फिल्म 'उड़ान' और 2014 की नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म 'क्वीन' के लिए अमित को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और बैकग्राउंड स्कोर के लिए 60वें फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
amit trivedi
- फोटो : facebook
फिल्मी दुनिया में म्यूजिक कंपोज करने से पहले अमित ने कई सारे बड़े ब्रांड्स के लिए जिंगल्स बनाए। 2008 की फिल्म 'आमिर' के साथ अमित त्रिवेदी ने म्यूजिकल करियर की शुरुआत की। 2009 में अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' में 'इमोशनल अत्याचार' गाने के लिए अमित को 2010 में बेस्ट म्यूजिक का नेशनल अवार्ड भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि काशी यात्रा के सफर को तकनीक के हुनरमंदों ने अपनी कमाल की थिरकन से खुशनुमा बना रखा है। रविवार की शाम इस यात्र का समापन होगा। इस मौके पर 'पैडमैन', 'उड़ता पंजाब', 'देव डी','क्वीन' और 'इश्कजादे', काय-पो-चे जैसी फिल्मों में म्यूजिक देने वाले अमित त्रिवेदी लाइव परफोर्मेंस देंगे।
विज्ञापन
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
19 जनवरी से शुरू हुए काशी यात्रा में अबतक ब्रेन और ब्यूटी का अद्भुत संगम देखने को मिला है। बात चाहे कैटवॉक की हो, रैंपवॉक की हो, डांस की हो या ड्रम, गिटार, बैंड की भव्य प्रस्तुतियों की। सब में आईआईटीयंस ने अपनी प्रतिभा से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।