{"_id":"5b3d0dec4f1c1bb9248b48a6","slug":"amit-shah-start-loksabha-election-mission-in-up-east","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने पूर्वी यूपी से फूंका चुनावी बिगुल, तस्वीरों में देखें बनारस-मिर्जापुर का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ने पूर्वी यूपी से फूंका चुनावी बिगुल, तस्वीरों में देखें बनारस-मिर्जापुर का दौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मिर्जापुर से पूर्वी यूपी में चुनावी विगुल फूंका। उन्होंने यहां पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं और प्रदेश के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों व कुछ मंत्रियों के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए 23 सूत्री फार्मूले पर काम करने को कहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने स्पष्ट किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर चुनाव जीतना है। इसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
बैठक से पहले शाह ने मां विंध्यवासिनी धाम में पूजा-अर्चना कर मिशन 2019 में पार्टी की सफलता की कामना की। उन्होंने बैठक में कहा भी कि मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद भाजपा की सफलता को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
बैठक के बाद वह गठबंधन में शामिल अपना दल (एस) की नेता व केंद्र में मंत्री अनुप्रिया पटेल के घर भी गए। अनुप्रिया के घर वह लगभग आधा घंटा रुके। इस मौके पर अनुप्रिया के पति और अपना दल (एस )के अध्यक्ष आशीष पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह वाराणसी रवाना हो गए। वाराणसी में उन्होंने रात में भाजपा की कोर टीम के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के समीकरणों और पार्टी के सांसदों की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। मंत्रियों से बातचीत करके उनके जरिये भी प्रदेश का नब्ज टटोली। जरूरी निर्देश दिए।