फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदुस्तानी रंग में अमेरिकी दूल्हा-दुल्हन: जौनपुर में हिंदू रीति-रिवाज से मुस्लिम जोड़े ने की शादी, तस्वीरें

Sun, 18 Sep 2022 04:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Sep 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
American bride and groom in Hindustani colors Muslim couple got married in varanasi Hindu customs
त्रिलोचन महादेव को साक्षी मानकर मुस्लिम जोड़े ने किया विवाह - फोटो : अमर उजाला

भारतीय संस्कृति का आकर्षण कुछ ऐसा है कि अमेरिका से घूमने आए मुस्लिम जोड़े ने शनिवार को जौनपुर जिले में त्रिलोचन महादेव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए। बनारस पहुंचने के बाद दोनों ने शनिवार को त्रिलोचन महादेव मंदिर पहुंचे और हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। कियमाह दीन खलीफा और उनकी प्रेमिका केशा खलीफा ने मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि के सात फेरे लिए और सिंदूरदान की रस्म अदा की गई। 

शादी संपन्न होने के बाद केशा ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार ही अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। मुस्लिम समुदाय में जन्मे कियमाह दीन खलीफा और उनकी प्रेमिका केशा खलीफा शनिवार को अपने टूरिस्ट गाइड के साथ विवाह के लिए कैथी पहुंचे। कैथी में विवाह के आयोजन बंद होने के कारण वह जौनपुर की सीमा पर स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर पहुंचे। हिंदू रीति -रिवाज से दोनों ने सात फेरे लिए और दो घंटे तक शादी की रस्में निभाई गईं। 

American bride and groom in Hindustani colors Muslim couple got married in varanasi Hindu customs
त्रिलोचन महादेव को साक्षी मानकर मुस्लिम जोड़े ने किया विवाह - फोटो : अमर उजाला

यूएसए में रहने वाले कियमाह बिजनेस करते हैं और वह दोनों एक दूसरे को 18 साल से जानते हैं। वाराणसी आने के बाद उन्होंने अपने टूर गाइड राहुल दुबे से किसी ज्योतिषी से मिलवाने की मंशा जताई।

American bride and groom in Hindustani colors Muslim couple got married in varanasi Hindu customs
त्रिलोचन महादेव को साक्षी मानकर मुस्लिम जोड़े ने किया विवाह - फोटो : अमर उजाला

राहुल ने उन्हें गोविंद गुरु से मिलवाया तो उन्होंने दोनों की कुंडली तैयार की। बातचीत के दौरान दोनों सनातन धर्म की परंपराओं से प्रभावित हो गए। केशा की दादी भारत की ही थीं और यूएसए जाकर उन्होंने विवाह किया था। दोनों पिछले पांच सालों से बनारस आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
American bride and groom in Hindustani colors Muslim couple got married in varanasi Hindu customs
त्रिलोचन महादेव को साक्षी मानकर मुस्लिम जोड़े ने किया विवाह - फोटो : अमर उजाला

विवाह के बाद कियमाह और केशा ने कहा कि हम मुस्लिम धर्म में पैदा जरूर हुए हैं लेकिन भारत आने के बाद यहां की संस्कृति ने तो दिल छू लिया। हम लोगों को अपने जीवन में कुछ खालीपन महसूस हो रहा था, इसलिए हिंदू रीति रिवाज से विवाह करने की योजना बनाई। 

विज्ञापन
American bride and groom in Hindustani colors Muslim couple got married in varanasi Hindu customs
त्रिलोचन महादेव को साक्षी मानकर मुस्लिम जोड़े ने किया विवाह - फोटो : अमर उजाला

कियमाह ने कहा कि हम लोग सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं और हिंदू धर्म में विवाह सात जन्मों का बंधन है। हमने अपने प्यार को सात जन्मों के बंधन में बांधने के लिए ही हिंदू धर्म और संस्कृति के अनुसार शादी की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed