फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मऊ : अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर खुशी से खिल उठा मेधावियों का चेहरा

Fri, 28 Jun 2019 08:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Jun 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman meritorious students in mau
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान के साथ मेधावी छात्र - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई, आईएससी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल के सभागार में आयोजित समारोह में 87 मेधावियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद रहे।

Amar ujala bhavishya jyoti samman meritorious students in mau

सम्मान पाकर जहां मेधावियों के चेहरे खिल उठे। वहीं अभिभावक और शिक्षक विद्यार्थियों को सम्मानित होता देख प्रफुल्लित हुए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस समारोह में भाग लेने के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा।

Amar ujala bhavishya jyoti samman meritorious students in mau

मेधावियों ने काउंटर पर पंजीकरण कराया। सनबीम स्कूल का सभागार छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों से खचाखच भरा रहा। एक-एक कर सभी मंच पर आए। जब उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट मिले तो वह खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman meritorious students in mau

ऐसा लग रहा था जैसे परीक्षा के साथ सफलता का जो सपना उन्होंने देखा था, वह पूरा हो गया, लेकिन आगे बहुत कुछ कर गुजरने की ललक बाकी है। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 87 छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman meritorious students in mau

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मेधावियों को आगे की शिक्षा, करियर में चमक बिखेरने के टिप्स दिए। उनमें संस्कारों से जुड़े रहने, समाज तथा देश सेवा का भाव भी जगाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed